27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा हो जायेगा गरीबी से मुक्त: हर गांव से चुनें जायेंगे 25 परिवार
उत्तर प्रदेश

बांदा हो जायेगा गरीबी से मुक्त: हर गांव से चुनें जायेंगे 25 परिवार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला बांदा अगले एक साल में गरीबी से मुक्त हो जायेगा। इसके लिए सरकार ने यहां गांधी जयंती के अवसर पर जीरो पॉवर्टी अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्धनतम 25 परिवार चिह्नित किए जाएंगे। उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

बांदा हो जायेगा गरीबी से मुक्त: हर गांव से चुनें जायेंगे 25 परिवार

उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर फंड) की भी मदद ली जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप को विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे हैं। इसमें कहा गया है कि सभी निर्धन परिवारों को भोजन, वस्त्र, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा और मकान की उपलब्धता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

बांदा हो जायेगा गरीबी से मुक्त: हर गांव से चुनें जायेंगे 25 परिवार

इसके लिए निर्धन परिवारों के मापन-सूचक बेंचमार्क पर एक ठोस डिजिटल डाटाबेस तैयार होगा, ताकि शासन के हस्तक्षेप से निर्धनतम परिवारों की स्थिति में जो बदलाव आए, उसे जीरो पॉवर्टी पोर्टल पर रिकॉर्ड किया जा सके। चुनें गये परिवारों को खाद्य सुरक्षा, वस्त्र, शिक्षा, स्वास्थ सुविधाएं तथा आवास दिये जायेंगे। गरीब चयन कार्य में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, समूह सखी, अन्य सामुदायिक कैडर व वीसी सखी शामिल होंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दस करोड़ का तोहफा: दो नए कस्तूरबा विद्यालय तैयार, 800 बेटियों का बदलेगा ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh Desk

किसानों की किस्मत पर “माहू का हमला” : खामोश है कृषि विभाग का अमला !

City News Uttar Pradesh

Banda : बाहुबली की पेशी का सिलसिला जारी, गैंगस्टर कोर्ट से मुख्तार को 60 दिन का न्यायिक रिमांड …

सावधान हो जायें : तनाव को दिमाग में ज्यादा न टिकने दें, वरना बना लेगा स्थायी जगह

ब्लाक प्रमुख अरविंद वाह : मानिकपुर रेलवे स्टेशन में विकास का कमाल।

City News Uttar Pradesh

बीएसए प्रिंसी मौर्या ने लापरवाही पर चलाया चाबुक : पूरे स्टाफ का रोका वेतन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़