27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को भक्तों की उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को भक्तों की उमड़ी भीड़

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की। देवी मंदिर भक्तों के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से मां दुर्गे के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। जयकारों के बीच भक्तों ने जलाभिषेक कर मां के चरणों में सिर झुकाया। मंदिरों में दिन भर घंटा, घड़ियाल और शंखनाद की आवाज गूंजती रहीं। जगह-जगह कन्या भोज और दुर्गा सप्तसती के पाठ हुए।

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को भक्तों की उमड़ी भीड़

पंडित श्रवण कुमार शास्त्री के मुताबिक मां चंद्रघंटा के शिख पर चंद्र और हस्त में घंटा है। वह शांति व नाद की प्रतीक हैं। देवासुर संग्राम में देवी के घंटा नाद से कई असुर काल के ग्रास बने थे। शास्त्रों में आराधना में नाद पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुर व संगीत दोनों को ही वशीकरण का बीज मंत्र बनाया गया है। चंद्रघंटा देवी इसी की अराध्य शक्ति हैं। मां चंद्रघंटा नाद के साथ शांति का संदेश देती हैं। उधर, मां चंद्रघंटा की पूजा कर भक्तों ने मन्नतें मांगी।

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को भक्तों की उमड़ी भीड़

पूजा अर्चना के लिए सुबह से श्रद्धालु मां के मंदिरों में पहुंचते रहे । शहर के महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी मंदिर, चौसठ जोगिनी, महामाई, मरहीमाता देवी, शीतला देवी समेत लगभग सभी देवी मंदिरों में भक्तों का रेला रहा। नंगे पैर घर से निकलकर भक्त मंदिर पहुंचे और मां की स्तुति कर विधिवत पूजा अर्चना की। जलाभिषेक के साथ हवन पूजन आदि का भी कार्यक्रम हुआ।

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को भक्तों की उमड़ी भीड़

कई मंदिरों में भक्तों ने कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन भी किया। शाम के समय देवी मंदिरों में संगीतमयी आरती का आयोजन हुआ। घरों में लोगों ने कलश स्थापना के साथ जवारे बोए। नौ दिनों तक व्रत रखने का संकल्प लिया। मंदिरों में मां अंबे के विभिन्न रूपों का मनोहारी श्रृंगार किया गया। दुर्गा सप्तसती, दुर्गा चालीसा का पाठ कर भक्तों ने आदि शक्ति मां जगदंबे से मुरादें मांगीं। साथ हीं रात आठ बजे से पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन को भीड़ उमड़ी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेमी के संग विवाहिता नगदी और जेवरात लेकर हुई फरार: पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा के गौवंशों में लंपी रोग का खत्म नहीं प्रकोप: पशु चिकित्सा अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

City News Uttar Pradesh

बांदा में दरिंदगी की इंतहा : कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर नाबालिग बहनों से किया दुष्कर्म, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज …

बसपा चीफ मायावती का बड़ा दावा: अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार

बाइक सवार लुटेरों ने फाइनेंसर को पत्थर से पीटकर लूटा, लहूलुहान हालत में कराया गया भर्ती

City News Uttar Pradesh

राजन हत्याकांड: वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े गोली मारकर हुई थी हत्या, छह को आजीवन कारावास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़