30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : रेलवे स्टेशन पर कोरोना का बसेरा, लेकिन बस स्टाप से थर्राया ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रेलवे स्टेशन में कोरोना नें डेरा डाल लिया है लेकिन बस स्टाप परिसर से थर-थर कांपता है। इसी लिये रेलवे स्टेशन पर यदि गये तो 35रुपये का प्लेटफार्म टिकट कर दिया गया है ताकि ताकि किसी अपने को प्लेटफार्म तक पहुंचाने या रिसीव करने के लिए भीड़ न हो। अन्यथा कोरोना डंक मार देगा। पर आश्चर्य यह है की कोरोना रोडवेज स्टाप पर पहुचने पर डरता है। इस लिये वहां पर छोड़ने या रिसीव करने पर कोई आर्थिक भार नहीं है।


दरसल कोरोना संक्रमण को लेकर स्टेशन में भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट दर तीन गुनी कर दी है। जिससे स्टेशन में फालतू आने वालों पर शिकंजा कस सके। इसका असर भी अब स्टेशन में दिखाई पड़ रहा है। टिकट दर बढ़ने से स्टेशन आने वाले लोगों में भारी कमी आई है।


जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से इस समय 32 यात्री गाड़ियों का आवागमन हो रहा है। रोजाना करीब 350 से 400 यात्री निकल रहे हैं। हमेशा की तरह स्टेशन आने वाले यात्रियों से चार गुना ज्यादा छोड़ने व लिवाने वालों की भीड़ रहती है। इससे कोरोना संक्रमण के फैलाव का खतरा ज्यादा रहता है। दस रुपये का प्लेटफार्म टिकट होने से हर कोई इसे आसानी से ले लेता था। इसके बाद स्टेशन में घूमता नजर आता था। रेलवे के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन से फालतू भीड़ को कम किया जा रहा है। इसके लिए प्लेटफार्म टिकट की दर बढ़ाकर सीधा 30 रुपये कर दी गई है। इससे जहां पहले करीब 200 टिकट की रोजाना बिक्री हो रही थी। दर बढ़ने से कुल 25 से 30 टिकट ही दिन भर में बिक रहे हैं। इसका असर प्लेटफार्म की भीड़ पर पड़ा है। टिकट दर बढ़ने से जल्दी लोग स्टेशन में नहीं घुस रहे हैं।


रेलवे के सीसीआई संजय कुमार का कहना है की कोरोना संक्रमण का फैलाव कम करने के लिए टिकट दर बढ़ाई गई है। जिससे आवश्यकता वाले लोग ही अब स्टेशन में प्रवेश कर रहे हैं। टिकट दर बढ़ाने का उद्देश्य सफल होता दिख रहा है।
यहां यह भी बता दें की बिना प्लेटफार्म टिकट स्टेशन में घूमते पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट की धारा के तहत 100 से 500 सौ रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। जुर्माना न भरने में तीन माह तक की जेल भी हो सकती है। बिना टिकट प्लेटफार्म में घूमने वालों के विरुद्ध आरपीएफ चेकिग अभियान चला रही है। प्रतिमाह ऐसे कई लोग पकड़े भी जाते हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : रब्बा खैर करे : जिला अस्पताल में पतझड़ की बहार, कैसे हो इलाज !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने दी 1.15 करोड़ की बड़ी सौगात: बांदा बनेगा ‘मॉडल सिटी’

City News Uttar Pradesh

Banda- गोवंश को ठंड से बचाने के लिए लगवाए जाएं टिनशेड : डीएम 

City News Uttar Pradesh

प्रशिक्षण शिविर का समापन : मंत्री साध्वी, रामकेश और प्रकाश नें दिया अमृत ज्ञान

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का “नवदुर्गा महोत्सव” में सहभागिता, देवी माँ की प्रतिमाओं का किया पूजन

City News Uttar Pradesh

बांदा रोडवेज में कुंभ के लिये बसों की किल्लत: यात्रियों नें मचाया हंगामा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़