25.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

गजब महोबा : बच्चों के टीकारण में प्रदेश में पाया चौथा स्थान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना संक्रमण सभी आयुवर्ग के लोगों को प्रभावित कर रहा है। कोरोना काल में बच्चों को संक्रमण से बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किए जाने वाले टीकाकरण में महोबा प्रदेश में चौथा और बुंदेलखंड में पहले स्थान पर है। मंडल में बांदा का स्थान तीसरा है। अपर निदेशक (एडी) स्वास्थ्य डॉ. आरबी गौतम ने महोबा के जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य जनपदों को टीकाकरण व डाटा फीडिग में तेजी लाने के निर्देश दिए है।


राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी अजय घई द्वारा जारी पत्र के हवाले से एडी श्री गौतम ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी माह में एचएमआइएस में फीड पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों की समीक्षा में प्रदेश में उपलब्धि कम पाई गई है। हालांकि कोरोना काल में शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण में महोबा प्रदेश में चौथा स्थान पर है। महोबा में 23245 के सापेक्ष 23155 बच्चों का टीकाकरण हुआ, जो कि 99.70 फीसद है।


अपर निदेशक ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण में बुंदेलखंड में महोबा अव्वल है। चित्रकूट 88.37 फीसद के साथ दूसरे, बांदा 82.91 फीसदी के साथ तीसरे, ललितपुर (82.12) चौथे, हमीरपुर (72.20) पांचवे, झांसी (66.91) छठवें और जालौन 66.85 फीसद टीकाकरण के साथ सातवें स्थान पर है।


बच्चे के जन्म के बाद उसे बीसीजी, ओपीवी-0 तथा हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया जाता है। यह बच्चे को तपेदिक, पोलियो व हेपेटाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी से प्रतिरक्षित रखता है। इसी तरह शिशु के छह सप्ताह के होने पर ओपीवी-1, रोटावाइरस-1, एफआइपीवी-1 आरवीवी-1, पीसीवी-1 व पेंटा-1 की डोज दी जाती है। यह बच्चे को पोलियो, वायरल, डायरिया, डिप्थीरिया, टेटेनस, हेपेटाइटिस बी, इन्फ्लुन्जा रोगों से बचाता है। दस सप्ताह बाद ओपीवी-2, आरवीवी-2, पेंटा-2 तथा 14 सप्ताह बाद ओपीवी-3, रोटावायरस-3, एफआईपीवी-2, पेंटा-3 व पीसीवी-2 बच्चे को उक्त बीमारियों से दूर रखते हैं। नौ से 11 माह में लगने वाला मजीलस रूबैला-1, पीसीवी बूस्टर, विटामिन ए घोल शिशु को रतौंधी जैसे रोग से पूर्णत: प्रतिरक्षित रखता है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीडीओ अजय पांडे के ‘निरीक्षण’ से अफसरों के छूटे ‘पसीने’ : तालाब और गौशाला पर ‘कड़े’ निर्देश

City News Uttar Pradesh

अवधेश सिंह को मिली आप की कमान : पार्टी ने बनाया जिला प्रभारी

प्रशासनिक लापरवाही की “भेंट” चढ़ा बांदा स्टेडियम: खिलाड़ियों के “भविष्य से खिलवाड़” !

गणपति शताब्दी महोत्सव में गणेश विसर्जन में उमड़ी भीड़ : वितरित हुये स्मृति चिन्ह

City News Uttar Pradesh

राजस्थानी कला के करतब से चमकेगी बुंदेली साडी़यां …

बांदा: बसपा में घर वापसी को लेकर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़