26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी : जिले में तीन और मंडल में सात साल पूरे कर चुके अफसरों का होगा ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी की अपराध पर जीरो टालरेंस नीति को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस और सख्त, सभी थानों में बनेगी टाप- 10 अपराधियों की लिस्ट

लखनऊ। अपराध के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए शासन ने और सख्ती के लिए कमर कसी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश के हर थाने में टाप-10 अपराधियों को चिन्हित किया जाए। यदि इन अपराधियों के द्वारा कोई अपराध किया जाएगा तो संबंधित पुलिस अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
अभियोजना विभाग द्वारा अपराधियों, माफिया, महिला एवं बाल अपराधों में लिप्त अभियुक्तों को कठोरतम दंड दिलाए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। अपर मुख्य सचिव, गृह ने निर्देश दिया कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार के माफिया को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि जमीनी स्तर पर अपराधियों में सरकार की सख्ती का संदेश जाए।
पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने कहा कि अपराधियों को प्रभावी पैरवी कर अधिकतम दंड दिलाए जाने में अभियोजन कार्य से जुड़े अधिकारियों का विशेष महत्व है, जिसके लिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन व निष्ठा से करना होगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अनीस का नालबंद जुआ कानून व्यवस्था को चुनौती: पॉश इलाके में रोजाना लाखों का खेल !

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत रच रहे इतिहास: जनप्रियता के रूप में हुये मशहूर

City News Uttar Pradesh

फूड प्वाजनिंग : बासी चावल खाने से बच्ची की मौत, तीन बीमार, बीमार मां- भाई व बहन का सीएचसी में चल रहा इलाज

मंत्री रामकेश बोले: सुशासन ही ‘राष्ट्र प्रगति’ की असली ‘कुंजी’

City News Uttar Pradesh

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था

कर्मचारी कृपया ध्यान दें: अब दफ्तर जाते समय लगाना होगा हेलमेट, कार में सीटबेल्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़