31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत रच रहे इतिहास: जनप्रियता के रूप में हुये मशहूर
उत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत रच रहे इतिहास: जनप्रियता के रूप में हुये मशहूर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की राजनीति में एक नया चेहरा लगातार सुर्खियों में है। वह हैं भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत। संगठनात्मक कार्यों में उनकी निष्ठा और अद्भुत कार्यशैली ने उन्हें सिर्फ एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि जनप्रिय जिलाध्यक्ष के रूप में स्थापित कर दिया है। भाजपा के भीतर अब चर्चा इस बात की है कि “कल्लू सिंह का मॉडल” संगठन की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में ‘मील का पत्थर साबित’ हो रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत रच रहे इतिहास: जनप्रियता के रूप में हुये मशहूर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करने का जो अभियान छेड़ा है, उसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। झांसी खंड स्नातक चुनाव से लेकर आगामी पंचायत चुनाव तक को वह चुनौती मानकर पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत रच रहे इतिहास: जनप्रियता के रूप में हुये मशहूर

हर कार्यक्रम की समीक्षा, हर कार्यकर्ता से सीधा संवाद और हर समस्या पर तुरंत कार्रवाई यही उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी ताकत है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ को बांदा में उन्होंने जन-जन का पर्व बना दिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत रच रहे इतिहास: जनप्रियता के रूप में हुये मशहूर

कहीं अस्पतालों में मरीजों की मदद, तो कहीं स्वच्छता अभियान में जनता की सहभागिता, हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस अभियान को ऐतिहासिक बना रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत रच रहे इतिहास: जनप्रियता के रूप में हुये मशहूर

कल्लू सिंह राजपूत जनता से दूरी बनाने के बजाय सीधे संपर्क में विश्वास रखते हैं। पार्टी मुख्यालय कनवारा रोड और पीली कोठी कैंप कार्यालय में उनकी दैनिक मौजूदगी ने जनता को यह भरोसा दिलाया है कि भाजपा केवल चुनावी पार्टी नहीं, बल्कि जनता के बीच खड़ी संगठन है। जनता की समस्याएँ सुनना और तुरंत समाधान करना अब उनकी पहचान बन चुकी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत रच रहे इतिहास: जनप्रियता के रूप में हुये मशहूर

उनकी कार्यशैली अब कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श और प्रेरणा का विषय है। पार्टी पदाधिकारी कहते हैं कि उनकी तन्मयता और संगठन के प्रति समर्पण ने भाजपा को नई धार दी है। यही वजह है कि जिले की राजनीति में आजकल हर चर्चा “कल्लू मॉडल” के इर्द-गिर्द घूम रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : श्रम धन मान योजना : मंडल में उन्नीस हजार श्रमिकों का पंजीयन…

City News Uttar Pradesh

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20-20 साल की कारावास: नाबालिक को बनाया था हवस का शिकार

City News Uttar Pradesh

अशोक सिंह गौर और ओम नारायण बोले: सपा जिलाध्यक्ष नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना ‘लक्ष्य’

City News Uttar Pradesh

झांसी के किले में आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी, स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां, संवारा गया कोना-कोना

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी के रवैये पर सांसद के शब्द बाण : यह तो “नाइंसाफी” है ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : नगर पालिका का गरजा जेसीबी, शहर में लगे हटाये होर्डिंग…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़