City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश व जिलाध्यक्ष कल्लू ने जीएसटी को बताया ऐतिहासिक:बाजार में जनसंपर्क
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश व जिलाध्यक्ष कल्लू ने जीएसटी को बताया ऐतिहासिक: बाजार में जनसंपर्क

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर की सियासी और कारोबारी फिज़ा पूरी तरह भाजपा रंग में रंगी दिखी। विधायक प्रकाश द्विवेदी और पार्टी जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर की गलियों और बाज़ारों में उतरे। मकसद साफ था व्यापारियों तक जीएसटी काउंसिल के ऐतिहासिक फैसले की जानकारी पहुँचाना।

विधायक प्रकाश व जिलाध्यक्ष कल्लू ने जीएसटी को बताया ऐतिहासिक:बाजार में जनसंपर्क

उन्हें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाना।बाजारों में हुए इस संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने भी केंद्र सरकार के जीएसटी सुधारों का स्वागत किया। कई दुकानदारों ने इसे “व्यापार की दिशा और दशा बदलने वाला निर्णय” करार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत नें कहा कि सरकार का यह कदम निश्चित ही व्यापार को सुगम बनाएगा और छोटे कारोबारियों को भी राहत मिलेगी।

विधायक प्रकाश व जिलाध्यक्ष कल्लू ने जीएसटी को बताया ऐतिहासिक:बाजार में जनसंपर्क

भाजपा का यह कार्यक्रम किसी औपचारिक मीटिंग जैसा नहीं, बल्कि एक जनसंपर्क महायज्ञ बना, जिसमें विधायक द्विवेदी ने दुकानदारों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मिठाई खिलाकर और भेंट देकर आभार जताया। साथ ही कहा जीएसटी सुधार देश के व्यापार जगत को सरल, पारदर्शी और मज़बूत बनाएंगे।

विधायक प्रकाश व जिलाध्यक्ष कल्लू ने जीएसटी को बताया ऐतिहासिक:बाजार में जनसंपर्क

अब समय है कि हम सब आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएँ और विदेशी कंपनियों के प्रभुत्व को चुनौती दें। यह आयोजन भाजपा के लिए संगठनात्मक शक्ति दिखाने का भी बड़ा मंच बन गया। पूरे शहर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान एक राजनीतिक संदेश बनकर गूंजा।

विधायक प्रकाश व जिलाध्यक्ष कल्लू ने जीएसटी को बताया ऐतिहासिक:बाजार में जनसंपर्क

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राज, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, नगर अध्यक्ष दक्षिणी राजेश गुप्ता रज्जन, वरिष्ठ व्यापारी राकेश गुप्ता दद्दू, संतू गुप्ता, रजत सेठ समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और व्यापारी शामिल हुए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश की माटी समारोह में धूम: बोले पीएम मोदी की नीतियां महान

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर बोले: ‘सपा’ की ‘आंधी’ तेज, भाजपा का होगा ‘सूपड़ा साफ’ !

मंत्री रामकेश द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान: सर्दी से बचाव हेतु वितरित किए कंबल

मंत्री रामकेश द्वारा बाढ़ बचाव तैयारियों की समीक्षा एवं निरीक्षण: दिये सतर्कता निर्देश

बांदा में लूटेरा ‘भाऊ’ गिरफ्तार: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी, तमंचा-कारतूस व नकदी बरामद

City News Uttar Pradesh

Banda : रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका …

ब्रेकिंग न्यूज़