City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में कहा, ऋण आवेदनों का निस्तारण करें एक सप्ताह में…

 

– वित्तीय साक्षरता सप्ताह संबंधी पुस्तक का डीएम ने किया विमोचन

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर ऋण आवेदनों का निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि ऋण जमा अनुपात में वृद्धि और न्यूतनम 60 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने पुस्तक का विमोचन भी किया।


बैठक का संयोजन अग्रणी जिला प्रबन्धक (एलडीएम) राजीव आनन्द ने किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी व सभी बैंको के जिला समन्वयक एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में वार्षिक ऋण योजना की प्रगति, ऋण जमा अनुपात में वृद्धि, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि योजना, ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन एवं अन्य सरकारी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ऋण जमा अनुपात में वृद्धि तथा न्यूनतम ़60 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये। सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृति के लिए लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण एक सप्ताह में किया जाए। बैठक में अनुपस्थित बैंक समन्वयकों को स्पष्टीकरण के साथ उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही पूरे जनपद में 8 फरवरी से 12 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह बैंक की सभी शाखाओं द्वारा मनाया जायेगा, इससे सम्बन्धित पुस्तिका का विमोचन जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इन्द्रा नगर मोहल्ला बिजली दुर्घटना के मुहावनें पर: संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के खत्री पहाड़ पर नवरात्र का चमत्कार: मां विंध्यवासिनी के श्राप से कोढ़ी बना पहाड़

City News Uttar Pradesh

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य को गुस्सा आया : अधिकारियों का होश उड़ाया

City News Uttar Pradesh

टाइगर रिजर्व में मौत का तांडव: तीन माह में तीसरे ‘बाघ’ की मौत, संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल

City News Uttar Pradesh Desk

खनन माफियाओं का दुस्साहस : खनिज टीम को घेरकर मौरंग लदा ट्रक छुड़ा ले गए दबंग, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कृषि महाविद्यालय में फहराया ध्वज: सरकार की बखानी नीतियां

ब्रेकिंग न्यूज़