City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमाल की कवायद,संगठन हो रहा मजबूत..

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करनें के लिये कमाल की कवायद और मेहनत कर रहें हैं। इसके चलते पार्टी में जान और जहान का समन्वय नजर आ रहा हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की कवायद परवान चढ़ने लगी है। यूपी कांग्रेस सचिव और बांदा जिला प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने इसी क्रम में जसपुरा ब्लाक की तीन न्याय पंचायत कमेटियों का गठन कराकर संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ते देख बागवां हो गये। निर्वाचित पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने के लिये प्रेरित किया गया।

जसपुरा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर जसपुरा, रामपुर और गड़रिया न्याय पंचायत में कांग्रेस कमेटियां गठित की गईं। कांग्रेस प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी अभिमन्यु सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की मौजूदगी में अध्यक्ष और सचिव का सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया। जसपुरा न्याय पंचायत में सोमदत्त द्विवेदी को कांग्रेस अध्यक्ष और डा. सैनी को सचिव चुना गया। इसी तरह रामपुर न्याय पंचायत में जितेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष और शिवांकर गुप्ता सचिव चुने गए। जबकि गड़रिया न्याय पंचायत में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बिंदगोपाल तिवारी और सचिव पद पर रामऔतार शंखवार की ताजपोशी हुई है।
बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी सिंह ने न्याय पंचायत कमेटियों को बूथ स्तर तक संगठन को विस्तार देने की जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की मेहनत को सराहा। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संघर्षकी रणनीति से खुशगवार हुये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीक्षित ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने समस्याओं को लेकर संघर्ष में कार्यकर्ताओं के कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग का भरोसा दिलाया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान और जिला सचिव रेखा वर्मा ने भी सांगठनिक चर्चा की। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह और सोशल मीडिया को-आर्डीनेटर संतोष द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किये।


सभी वक्ताओं में कांग्रेस को किसानों, मजदूरां, महिलाओं, व्यापारियों, छात्रों, नौजवानों और दलितां व अल्पसंख्यकों की पार्टी बताते हुए कहा कि उनके हक की लड़ाई के लिए पार्टी अपने उसूलां को कायम करेगी। बैठक में शशिकांत अवस्थी और देवेन्द्र कुमार द्विवेदी समेत बड़ी तादाद में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होशियार : सर्किल रेट एक सप्ताह में 20 फीसदी तक बढ़ेंगे, भूमि व मकान होगें महंगे

13 वर्ष बाद आया फैसला: गैंगस्टर में तीन भाइयों समेत चार को पांच-पांच साल का कठोर कारावास

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘शहरी क्रांति’ का आगाज़: ‘करोड़ों’ की ‘योजनाएँ’ हुई पास

City News Uttar Pradesh

तीन माह बाद हुआ चोरी का खुलासा, तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण के दोषी को सात साल की जेल

डीएम के नाम पर ‘फर्जीवाड़ा’: एसपी ने ‘पुलिस टीम’ की ‘कसी’ कमर, चेहरा होगा ‘बेनकाब’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़