City News Uttar Pradesh
होशियार : सर्किल रेट एक सप्ताह में 20 फीसदी तक बढ़ेंगे : भूमि व मकान होगें महंगे
उत्तर प्रदेश

होशियार : सर्किल रेट एक सप्ताह में 20 फीसदी तक बढ़ेंगे, भूमि व मकान होगें महंगे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भूमि और मकान खरीदने में एक सप्ताह की देरी जिसने की उसके हाथ पछतावा आयेगा। इसका कारण भी है। अब भूमि व मकान 10 से 20 फीसदी तक महंगे होंगे। सर्किल दरों में सर्वे के बाद बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया है। प्रशासन ने 23 जुलाई तक संशोधित दरों में आपत्तियां मांगीं हैं।

होशियार : सर्किल रेट एक सप्ताह में 20 फीसदी तक बढ़ेंगे : भूमि व मकान होगें महंगे
Smart: Circle rates will increase by 20 percent in a week: Land and houses will be expensive

उत्तर प्रदेश संपत्ति मूल्यांकन नियमावली 1997 के अनुसार हर साल भूमि-भवन के सर्किल रेट में संशोधन किया जाता है, लेकिन यहां कोरोना की वजह से तीन साल तक सर्किट रेट की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया। इस वर्ष डीएम अनुराग पटेल की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जनपद की नरैनी, बबेरू, सदर आदि तहसीलों में सर्वे कर प्रस्तावित मूल्यांकन सूची तैयार की है।

होशियार : सर्किल रेट एक सप्ताह में 20 फीसदी तक बढ़ेंगे : भूमि व मकान होगें महंगे
Smart: Circle rates will increase by 20 percent in a week: Land and houses will be expensive

अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रस्तावित दरों पर विचार के बाद सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिसमें भूमि व भवन की सर्किल दरों में 10 से 20 फीसदी तक इजफा किया गया है।
इसके लिए आम जनता, अधिवक्ता व आम लोगों से 23 जुलाई शाम 5 बजे तक आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद प्रशासन सर्किल दरों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जायेगा।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी का निधन: पार्टी में शोक की लहर

City News Uttar Pradesh

कचहरी के केदार नाथ अग्रवाल को अधिवक्ताओं नें किया याद

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज के आठ डाक्टरों का हुआ तबादला, बारह नए डाक्टरों अभी नहीं लिया चार्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा : सेनापति पर निर्भर करेगा पांच लाख से जीत का लक्ष्य ?

City News Uttar Pradesh

सजनवा के ‘दीर्घ जीवन’ की करबद्ध प्रार्थना: बरगदाही अमावस्या पर उमड़ा ‘सुहागिनों’ का सैलाब

यूपी : आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार, जिम्मेदार अफसरों को भी दंडित करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़