- विनोद मिश्रा
बांदा। कानपुर में 1984 में हुए सिख दंगे में बांदा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का आरोप है कि बिना जांच पड़ताल के मिलते-जुलते नाम पर एसआईटी ने उसे गिरफ्तार किया।

शहर के कटरा निवासी अनिल निगम उर्फ डुड्डू को एसआईटी ने गुरुवार पूछताछ के लिए कानपुर बुलाया था। पूछताछ के बाद वहीं उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह शिक्षाविद् गोवा आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामभजन निगम का पुत्र है। चार्जशीट में आरोपी का नाम अनिल निगम उर्फ गुड्डू दर्ज है।
परिजनों का आरोप है कि नाम में अंतर होने के बाद भी एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। अनिल टिफिन सेंटर चलाता है। अनिल की मौसी कानपुर में रहती थीं। उस समय मौसी के साथ अनिल निगम का बड़ा भाई गुड्डू रहता था। अब उसका निधन हो चुका है। अनिल झांसी में अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। सिख दंगे की पनकी थाने में दर्ज रिपोर्ट में नाम गुड्डू दर्ज है और एसआईटी ने गिरफ्तारी डुड्डू की दिखा दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
