City News Uttar Pradesh
बलिया : गड्ढे में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दूसरे मजदूर की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

बलिया : गड्ढे में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दूसरे मजदूर की हालत गंभीर

 

  • रिपोर्ट – मयंक पांडेय

बलिया। जिले में गड्ढे से निकल रही जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर की हालत चिंताजनक होने की वजह से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं इस मामले की जानकारी होने के बाद स्‍थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे की जायजा लिया।
स्‍थानीय लोगों के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में शुक्रवार को हैंडपंप के लिए खोदे गए पांच फीट गहरे गड्ढे में हैंडपंप ठीक करने अंदर दो मजदूर गए थे। गड्ढे के समीप शौचालय की टंकी से जहरीली गैस का लगातार रिसाव होने की वजह से वहां काम कर रहे एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद शोर मचने लगा। वहीं हादसे के बाद दूसरे मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों को बाहर निकाला। वहीं मृतक के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने गंभीर मजदूर को अस्‍पताल भेज दिया है।

बलिया : गड्ढे में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दूसरे मजदूर की हालत गंभीर
Ballia: One laborer dies after being hit by poisonous gas in the pit, the condition of another laborer is critical.

नागपुर गांव निवासी शिवजी सोनी के हैंडपंप की मरम्मत करने पहुंचे मजदूर शिवजी खरवार (45) पुत्र देवनाथ निवासी सखुआपार और अमित (46) पुत्र रामकृपाल निवासी अनुपनगर रसड़ा गड्ढे में सीढ़ी के सहारे उतरे तभी शौचालय की टंकी से जहरीली गैस के रिसाव होने से उनका दम घुटने लगा। दम घुटने की वजह से दोनों उसी में बेहोश हो गए। इस घटना के बाद मकान मालिक सहित ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दोनों को बाहर निकालकर एंबलेंस से रसड़ा सीएचसी पहुंचाया गया जहां शिवजी खरवार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घुरा राजभर का उपचार चल रहा है। शिवजी की मौत की खबर मिलते ही उसके स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“खबर का असर” : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन में “इंस्पेक्टर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज”

City News Uttar Pradesh

नगर पंचायत ओरन में कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण द्विवेदी बने अध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

बांदा में अफसरों की मोहरबानी, पेट्रोल पंपों पर हो रही जमकर मनमानी !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नये भारत का दर्शन

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने लॉन्च की डिजिटल डायरी एप, अब आपकी पॉकेट में होगा उत्तर प्रदेश के हर विभाग के अधिकारियों का नंबर

City News Uttar Pradesh

रजिस्ट्रार कार्यालय के लिपिक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: अधिवक्ताओं ने की शिकायत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़