- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की नरैनी विधान सभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन मे सीट रालोद के खाते में जाने की संभावना बलवती होती सी जा रही है ! यहां से रालोद के बुंदेलखंड प्रभारी वीरेंद्र साक्षी की अभी से चुनाव प्रचार की जो गति देखने को मिल रही है, उससे चर्चा जोरों पर है की रालोद बुंदेलखंड में सपा से नरैनी विधान सभा सीट पर जबरदस्त तरीके से दावेदारी कर रही है।

जिले की नरैनी विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। वर्तमान में यह सीट भाजपा के कब्जे में है। यहां से राजकारण इस सीट पर फिलहाल “राज” कर रहें हैं।

इधर आलम यह है की लंबे समय से रालोद की राजनीति कर रहें बांदा निवासी वीरेंद्र साक्षी की गिनती चौधरी अजीत सिंह एवं उनके पुत्र जयंत सिंह के “अनन्य भक्त” के रूप में मशहूर हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अजीत सिंह के देहावसान के बाद रालोद की कमान जब उनके पुत्र जयंत चौधरी नें संभाली तो उनका भी पूर्व की तरह स्नेहिल बरद हस्त वीरेंद्र साक्षी पर हैं। और वीरेंद्र साक्षी की नरैनी विधान सभा में जिस तरह राजनीतिक गतिविधियों के संकेत मिल रहें हैं, उससे चुनावी राजनीति के माहौल में माना जा रहा हैं की वीरेंद्र साक्षी को रालोद से अप्रत्यक्ष तौर पर हरी झंडी मिल गई है।

साथ ही सपा गठबंधन से चुनाव मैदान में साक्षी के उतरने से भाजपा के लिए इस सीट पर विजय पताका फहरा पाना लोहे के चने चबाने से कम नहीं होगा ? क्योकि वीरेंद्र साक्षी की नरैनी में लोकप्रियता युवाओं,बुजुर्गों और हर जाति वर्ग में है जो क्षेत्र में भाजपा के प्रभाव को चुनावी राजनीति के हाशिये की और ढकेलती सी जा रही है ! अब तो यह शीघ्र आने वाला भविष्य बतायेगा की टिकट की राजनीति क्या गुल खिलाती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
