- विनोद मिश्रा
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शनिवार को संगठन विस्तार के साथ ही कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मंथन हुआ। इसके साथ ही उप चुनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्य रूप से संगठन के विस्तार व भविष्य के कार्यक्रमों पर विमर्श किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नें नसीमुद्दीन सिद्धकी व अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर पर विस्तार देनें की सार्थक एवं कारगर रणनीति पर विचारों एवं सुझाओं का आदान-प्रदान किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रदेश स्तर पर कुछ कार्यक्रमों को एक साथ शुरू करने पर विचार कर रही है। महिला कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों पर विचार किया जा रहा है। विभिन्न मुद्दों पर पूरे प्रदेश में एक साथ विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस माह के अंत तक पार्टी कुछ कार्यक्रमों को अंतिम रूप देकर अगले माह से उनकी शुरूआत करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
