31.7 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : रिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा नें आठ वर्षीय भतीजी से किया दुराचार !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मानवता औऱ रिश्ता शर्मसार हो गया। हम आपको बता रहे हैं हैवानियत की ऐसी खबर जिसे पढ़कर आप सोचने को मजबूर हो जाएगें कि समाज किस तरह गर्त की औऱ बढ़ रहा हैं। खबर जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।यहां रिश्ते के चाचा ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


उधर, बालिका के परिजनों ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। सोमवार की रात बालिका छोटी बहन के साथ सो रही थी। माता-पिता जसपुरा अस्पताल गए हुए थे। रात में ही पड़ोसी युवक ने आकर दरवाजा खुलवाया और घर में दाखिल होकर बालिका का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इस बीच छोटी बहन जाग गई तो उसे धौंस धमकी देकर खामोश कर दिया। बाद में आरोपी बालिका को पड़ोस स्थित अपने घर ले गया। वहां रातभर अपने साथ रखा। सुबह बालिका की मां पहुंची तो आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकला। पिता ने थाने में आरोपी सत्यनारायण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


जसपुरा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि परिजनों ने बालिका का मेडिकल कराने से लिखित रूप में इनकार किया है। बालिका के बयान भी दर्ज नहीं कराए गए।
अटैचमेंट क्षेत्र


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पति से गुस्सा हुआ बेकाबू : नव विवाहिता नें कीटनाशक खाकर गवां दी जान

Exam Extended : संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान …

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव गणेश महोत्सव से प्रभावित : बोले ऐतिहासिक आयोजन

City News Uttar Pradesh

सपा नेता अशोक सिंह की हुंकार: भाजपा को ‘सत्ता’ से करेंगे बेदखल, जीत का दिया ‘मंत्र’

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7735 नए मामले, रिकवरी दर को लेकर आई अच्छी खबर …

सीएम योगी का बड़ा बयान: बोले- श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो पाकिस्तान क्यों नहीं ?

ब्रेकिंग न्यूज़