City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : ट्रक और रोडवेज की आपस में भिड़ंत, 18 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर …

 

मिर्जापुर : मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी मार्ग मोड़ पर शनिवार की सुबह सवारियों को लेकर मिर्जापुर जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक, बस चालक, परिचालक समेत 18 यात्री घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। रोडवेज चालक समेत तीन की हालत गंभीर देख उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, 32 सवारियों को लेकर रोडवेज बस शनिवार की सुबह हलिया से मिर्जापुर जा रही थी। ट्रक वाराणसी से टावर का सामान लेकर पिपरा बाजार जा रहा था। रोडवेज बस हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी मोड़ के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे रोडवेज बस, ट्रक चालक और सवारी समेत 18 लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेज दिया। घायलों में रोडवेज चालक हलिया थाना क्षेत्र के पौडीराम पुर निवासी सुरेश सिंह(40), परिचालक भटवारी निवासी केशरी दत्त त्रिपाठी, बडौहा निवासी सुनीता(35), सुकतरवा निवासी तिलकधारी(50), बडौही निवासी कृष्णावती (30), भगवंती(50), जमालपुर निवासी राजकुमार(40),थोथा निवासी बउ पांडेय (40), गौरवां निवासी शैयद अंसारी(40), तीता निवासी सोभनाथ (50), मनिगढा निवासी देवनारायण(45), थोथा निवासी लक्ष्मन पटेल(40), वीरबहादूर सिंह, हीरालाल, थोथा निवासी संध्या दूबे (40), पिपरा निवासी लवकुश अग्रहरि, बरयां निवासी विजय शकंर घायल हो गए। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। ट्रक चालक देवरी आमघाट निवासी रमेश सिंह घायल हो गया। सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के एक घंटे बाद उपजिलाधिकारी लालगंज जंगबहादुर सिंह यादव पहुंच कर मरीजों का हालचाल जाना। गांव के लोगों ने बताया कि सड़क की पटरी के पास तीन पेड़ होने के कारण मोड़ पर आमने-सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखाई देते। एसडीएम ने वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे को पेड़ कटवाने के लिए कहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुढ़ापे के सहारे के लिये अब राशन कार्ड शासन नें किया आनिवार्य

बुंदेलखंड की मिट्टी बीमार, ताकत धंसी एक मीटर नीचे

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील, आम के आम गुठिलियों के दाम तर्ज पर कर रहे जन सेवा

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू कारोबार के गैंग लीडर को पुलिस ने पकड़ा…

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक “दलजीत” द्वारा “दिल” जीतने का प्रयास : घमासान लड़ाई के आसार ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा दिखी आयरन लेडी के रोल में: थरथरा गये अधिकारी, कई के विरुद्ध कार्यवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़