City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन बोलें: भगवान राम सारे विश्व के आदर्श हैं, सिर्फ किसी धर्म विशेष के नहीं
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन बोलें: भगवान राम सारे विश्व के आदर्श हैं, सिर्फ किसी धर्म विशेष के नहीं

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी नें कहा है की भगवान राम किसी एक के नहीं बल्कि सारे विश्व के हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता नसीमुद्दीन नें यह विचार यहां ईद मीलाद उन-नबी कार्यक्रम में मुस्लिम कमेटियों द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिये पुरुस्कृत करते हुये व्यक्त किये। इसका आयोजन मरकजी कमेटी द्वारा किया गया था।

नसीमुद्दीन बोलें: भगवान राम सारे विश्व के आदर्श हैं, सिर्फ किसी धर्म विशेष के नहीं

मुख्य अतिथि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे द्वारा वेद, शास्त्र, पुराण आदि का अध्ययन किया गया है। राम किसी एक के नहीं है। वह पूरे संसार के है। इसी प्रकार हमारे ‘नबी’ सिर्फ मुस्लिम भाइयों के लिए नहीं है वे सभी के लिए है।

नसीमुद्दीन बोलें: भगवान राम सारे विश्व के आदर्श हैं, सिर्फ किसी धर्म विशेष के नहीं

उन्होंने कहा की बांदा में मुस्लिम और हिन्दू त्यौहार सभी मिलकर बड़े ही हर्षौल्लाष के साथ मनाते है। गंगा जमुनी तहजीब की जो मिसाल हमारे जनपद में खास तौर पर पाई जाती है, वह समूचे हिंदुस्तान में नहीं मिलेगी ! उन्होंने कहा कि 1991 में यहां कि समूची बिरादरी ने मुझे विधायक चुना जिसका मै आज भी कर्जदार हूँ। मैने जो कार्य किए है बांदा के लिए कम है आगे अवसर मिला तो अभी बहुत से कार्य करने के लिए शेष है। उन्हें मैं अवश्य ही पूरा करूंगा।

नसीमुद्दीन बोलें: भगवान राम सारे विश्व के आदर्श हैं, सिर्फ किसी धर्म विशेष के नहीं

गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने व मुस्लिम त्योहारों में योगदान देने के लिए नसीमुद्दीन सिद्दीकी व शहर काजी अकील मियां द्वारा संयुक्त रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित, पीसीसी एवं जिला प्रवक्ता कांग्रेस मुमताज अली, गौसेवा रक्षा समिति महेश प्रजापति, जिला महामंत्री मीडिया प्रभारी कांग्रेस सत्य प्रकाश द्विवेदी, अभिषेक प्रणामी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल अंसार अहमद सिद्दीकी द्वारा किया गया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला मुख्यालय में “गूंजी शहनाईयाँ’: “प्यारी बहनियां बन गई दुल्हनियां”

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील को बदनाम करने की साजिश ! क्या सांसद कृष्णा का है हाथ ?

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन लखनऊ में हुंकार भरेगा

City News Uttar Pradesh

बालू भरे ओवरलोड ट्रकों की नंबर प्लेटों में फर्जीवाड़ा: दो ट्रक पकड़े गये

City News Uttar Pradesh

गलाघोटू जिंदगियां लीलने को बेताब : अस्पतालों में मरीजों औऱ डाक्टरों के छुट रहे छक्के

City News Uttar Pradesh

Banda- पंचायत चुनाव सरगर्मी : परिसीमन पूरा अब आरक्षण पर दिल की धड़कन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़