27.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गजब की बात : बांदा में बह रही दूध की धार ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब की बात है ! अन्ना प्रथा और बेहतर बारिश न होने से बुंदेलखंड की पहचान भले ही सूखे क्षेत्र की हो, फसलों का बेहतरीन उत्पादन न होने से किसान आर्थिक तंगी से परेशान कॄषि क्षेत्र में पिछड़ा हो, परंतु यही बुंदेलखंड दुग्ध उत्पादन में अग्रणी भी है। श्वेतधारा से समृद्ध हुआ दुग्ध उत्पादन पिछले चार साल में करीब तीन गुना बढ़ गया। वहीं दुग्ध उत्पादन समितियों की संख्या भी 18 से बढ़कर 67 पहुंच गई है।


बुंदेलखंड का अनाज हो या दूध दोनों ही लाजवाब है। हालाकि यहां का दुग्ध उत्पादन पिछले कुछ सालों में गिरने लगा था मगर सरकार की सहायता से इसने फिर से एक मुकाम पाना शुरू किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2017-18 में जिले में दुग्ध उत्पादन समितियों की संख्या 18 थीं। इनसे दूध का उत्पादन 268 लीटर प्रतिदिन होता था। जो अब बढकर 895 लीटर रोजाना हो गया है। विभाग का कहना है कि सरकारी प्रोत्साहन मिलने से समितियों की संख्या बढ़ी है। साथ ही कृषकों की भागीदारी में बढ़ोतरी हुई तो श्वेतधारा समद्ध हो गई।


शहर के नरैनी रोड पर दुग्ध अवशीतन केंद्र परिसर में आधुनिक मल्टी प्रोडक्ट ग्रीन फील्ड दुग्धशाला का निर्माण बुंदेलखंड पैकेज से कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए शासन ने 103.16 करोड़ की धनराशि दे दी है। इसके निर्माण से चित्रकूटधाम मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, दुग्ध उत्पादकों को रोजगार मिलेगा। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के साथ उचित दाम पर दूध व उससे बने उत्पाद मिलेंगे।


दुग्ध निरीक्षक शारदा प्रसाद बताते है किदुग्ध विकास कार्यक्रम गांव स्तर पर स्थापित दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से क्रियान्वित किए जाते हैं। अच्छी गुणवत्ता का दूध उत्पादन हो इसके लिए सदस्यों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कासगंज में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण : बढ़ते कोरोना के कहर को लेकर मंत्री ने सतर्कता बरतने के दिए आदेश

City News Uttar Pradesh

Banda-डीएम आंनद कुमार की सख्ती ने दिखया रंग,ओवर लोड 22 ट्रक सीज

City News Uttar Pradesh

एसडीएम एंव सीओ नरैनी द्वारा वाहनों की चेकिंग से हड़कंप : लगभग छह लाख का किया जुर्माना

आंगनबाड़ी केंद्र केंद्र बन गये शराबी और जुआरियों के अड्डे: चिंगारी संगठन नें दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

पुल बनेगा या फसल मरेगी ? केन कैनाल की ‘दीवार टूटने’ से ‘संकट’ में किसान

City News Uttar Pradesh Desk

सूने घर में इण्टर के छात्र ने फांसी लगाकर घटना को दिया अंजाम, पिता ने देखा तो मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़