31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबली अतीक अहमद के परिवार का बसपा से कटा टिकट, अब सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी को लड़ाए जाने की अटकलें
उत्तर प्रदेश

बाहुबली अतीक अहमद के परिवार का बसपा से कटा टिकट, अब सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी को लड़ाए जाने की अटकलें

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यूपी में साथ ही सियासत की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश की प्रयागराज सीट काफी चर्चा में है। क्योंकि इस सीट पर पहले माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन चुनाव लड़ने वाली थी।


उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस की जांच में अतीक के बेटे असद और पत्नी शाइस्ता परवीन का नाम भी सामने आया है और वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। पुलिस ने शाइस्ता पर 1 लाख का इनाम भी घोषित किया है। ऐसे में बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती बैकफुट पर आ गई हैं और उन्होंने माफिया अतीक अहमद के परिवार के किसी भी सदस्य को मेयर का टिकट देने से इनकार कर दिया है।

बाहुबली अतीक अहमद के परिवार का बसपा से कटा टिकट, अब सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी को लड़ाए जाने की अटकलें
Bahubali Atiq Ahmed’s family ticket cut from BSP, now there is speculation that Brahmin candidate will be fielded from the seat

– अतीक के परिवार का कटा टिकट

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या को लेकर जो तथ्य सामने आए हैं और इस घटना में अतीक की पत्नी का नाम आते ही व उसके फरार होने पर स्थिति बदल गई है। ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी न अतीक की पत्नी और न ही उनके परिवार के अन्य सदस्य को वहां मेयर का टिकट नहीं देगी।

– ब्राह्मण परिवार को लड़ाने की तैयारी

बहुजन समाज पार्टी से अतीक अहमद के परिवार को खारिज किए जाने के बाद प्रयागराज में बसपा के टिकट पर जंग फिर तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बसपा प्रयागराज के महापौर सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी को चुनाव लड़ा सकती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें ऊर्जा मंत्री को बताया : बिजली आपूर्ति हो गई है सत्यानाश !

City News Uttar Pradesh

नवरात्र महोत्सव की गूंज: मंदिरों-पंडालों में उमड़ा जनसैलाब, अव्यवस्था ने बिगाड़ा माहौल

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का गुरुवार को बांदा और चित्रकूट दौरा: तेरहवीं संस्कार में होंगे शामिल, अधिकारियों में बढ़ी हलचल

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में तीस लाख की ठगी से डीएम नगेंद्र अचंभित : दिये जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम कड़े तेवर में, ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने को गर्जी जेसीबी, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़