25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : बैंक मैनेजर ने किया फर्जीवाड़ा, ‘किसान बीमा’ की एक करोड़ 36 लाख  रकम कर दी ट्रांसफर

 

जालौन : उत्तर प्रदेश के जालौन में बैंक मैनेजर द्वारा फर्जीवाडे का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर ने किसानों सहित कई खाता धारकों के खातों से अपने चहेतों को खाते में एक करोड़ 36 लाख रुपये ट्रांसफर किये हैं। वर्तमान बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


चहेतों के खातों में ट्रांसफर किये एक करोड़ 36 लाख

आपको बता दें कि. पूरा मामला कदौरा थाना क्षेत्र के कस्बा कदौरा स्थित इंडियन बैंक का है। जहां पर पूर्व में रहे बैंक मैनेजर राहुल सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग कर कई खाताधारकों के खातों में धोखाधड़ी कर 2016 से लेकर 2019 तक एक करोड़ 36 लाख रुपये अपने चहेतों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसमे किसानों के खाते में आये हुये किसान बीमा योजना के भी पैसे थे। वहीं, जब वर्तमान बैंक मैनेजर को इस घोटाले का पता चला तो उसने इस बात की जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को दी और एक लिखित तहरीर बैंक मैनेजर के खिलाफ कदौरा थाने में भी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


दर्ज किया गया मुकदमा

वहीं, एसपी जालौन डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि 2016 से 2019 तक इंडियन बैंक में तैनात रहे मैनेजेर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत हुआ है। वर्तमान बैंक कर्मचारियों की तहरीर पर पूर्व बैंक मैनेजर पर ये पद का दुरुपुयोग व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पूर्व बैंक मैनेजर ने ग्राहकों का पैसा अपने खाते व अपने परिवारजनों के खाते में ट्रांसफर किया है और लगभग सवा करोड़ रुपये का हेरफेर किया गया है। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और स्टेटमेंट को रिकार्ड करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेमी के साथ पत्नी को रंग रेलियां मनाते देख पति ने खोया आपा, उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Banda : मुख्य मंत्री योगी की सभा में साफ नजर आई चुनावी रंगत ! ….

कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: मोदी सरकार ने किसानों को बनाया सशक्त एवं आत्मनिर्भर

City News Uttar Pradesh

बांदा में जान लेवा बना हीट स्ट्रोक : ऑनड्यूटी पुलिस कर्मी की मौत

धर्म नगरी चित्रकूट में ‘देवांगना घाटी’ में बसेगा नया शहर ‘देव नगर’।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़