City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें दिया ऊर्जा क्षेत्र में बांदा को नया उजाला, दूर होगी बिजली आपूर्ति समस्या
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें दिया ऊर्जा क्षेत्र में बांदा को नया उजाला, दूर होगी बिजली आपूर्ति समस्या

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ऊर्जा के क्षेत्र में जिले के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा। लंबे इंतजार के बाद शहरवासियों को बिजली व्यवस्था के क्षेत्र में बड़ा तोहफा मिला है। नगर के संकट मोचन क्षेत्र में 758.22 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।

विधायक प्रकाश नें दिया ऊर्जा क्षेत्र में बांदा को नया उजाला, दूर होगी बिजली आपूर्ति समस्या

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। बांदा में अब न तो अंधेरा रहेगा और न बिजली की कमी। हर घर, हर खेत, हर उद्योग तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।” विधायक प्रकाश नें कहा कि जिले की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इस उपकेंद्र के बन जाने से शहर के कई इलाकों में वोल्टेज की समस्या खत्म होगी।

विधायक प्रकाश नें दिया ऊर्जा क्षेत्र में बांदा को नया उजाला, दूर होगी बिजली आपूर्ति समस्या

विधायक प्रकाश ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिजली ढांचा पूरी तरह से बदला है। नई लाइनों, ट्रांसफार्मरों और उपकेंद्रों के निर्माण से अब उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।विधायक प्रकाश ने ऊर्जा मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि “यह उपकेंद्र बांदा की बढ़ती जनसंख्या और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करेगा।” उन्होंने दावा किया कि जल्द ही शहर के अन्य हिस्सों में भी नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे, जिससे बांदा का नाम ऊर्जा दक्ष जिलों की सूची में शामिल होगा।

विधायक प्रकाश नें दिया ऊर्जा क्षेत्र में बांदा को नया उजाला, दूर होगी बिजली आपूर्ति समस्या

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासु, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जागरम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह सोनू, प्रबंध निदेशक यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड अशोक कुमार, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ,पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता,पुष्कर द्विवेदी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बबेरू में वाहनों के जाम से सभी परेशान : एसडीएम को चेतावनी पूर्ण ज्ञापन

यूपी: नाबालिग को थमाया वाहन तो 3 साल की होगी जेल, लगेगा 25 हजार का जुर्माना

प्यार, पैसा और साजिश का खूनी खेल: चार बच्चों की मां को दो लोगों से हुआ इश्क, फिर एक प्रेमी से दूसरे प्रेमी का कराया मर्डर

City News Uttar Pradesh

मौसमी रोगों नें जमकर भरी उड़ान : जिला अस्पताल हाउस फुल !

City News Uttar Pradesh

यूपी : भाजपा में जोश भरने का प्लान हुआ तैयार, योगी-संतोष की मीटिंग में बनी सियासी रणनीति

डेंगू के डंक का बढ़ता कहर: बांदा में अब तक 39 पाजिटिव केस मिले, एहतियात बरतने की दी जा रही सलाह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़