27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा की 'मतदाता पुनरीक्षण' में 'निष्क्रियता' : बबेरू क्षेत्र छोड़ अन्य में 'ढेर'
उत्तर प्रदेश

सपा की ‘मतदाता पुनरीक्षण’ में ‘निष्क्रियता’ : बबेरू क्षेत्र छोड़ अन्य में ‘ढेर’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में समाजवादी पार्टी “राजनीतिक तौर पर सुषुप्त” है ? बबेरू विधान सभा को छोड़कर सपा ‘ढेर सी नजर’ आ रही है ! सदर विधान सभा क्षेत्र में तो सपा बिल्कुल निष्क्रिय सी है। “यहां हालात सबसे ज्यादा खस्ता” है !

सपा की 'मतदाता पुनरीक्षण' में 'निष्क्रियता' : बबेरू क्षेत्र छोड़ अन्य में 'ढेर'

इस सीट में तो कथित “सपाई सूरमा कुंभकर्णी नींद” में अब भी डूबे हैं ! नरैनी एवं तिंदवारी विधान सभा में भी सपा के स्थानीय कर्णधार एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण ) अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में सार्वजनिक तौर पर “ताल ठोंकते नजर नहीं” आ रहे !

विधायक विशम्भर 'मतदाताओं' में 'पुनरीक्षण' के बनें 'नायक' : विपक्षियों को लगते 'खलनायक' ?

जिले की चार विधान सभा सीटों में बबेरू सीट सपा की झोली में हैं। यहां से एक टर्न के अंतराल में विशंभर सिंह यादव तीसरी बार विधायक हैं। इनकी “मतदाता पुनरीक्षण में सक्रियता” गजब की हैं। रोजाना लगभग आधा दर्जन गावों में बूथ स्तर तक पार्टी जनों की बैठक कर फार्म भरने का तरीका समझाते हैं बताते हैं की किस तरह अपने वाजिब नामों को बचना हैं और नये मतदाताओं को जोड़ना हैं।

सपा नेता ने अपनी पार्टी के सांसद का पुतला फूंकने की दी चेतावनी: बोले- होगा आंदोलन

जिले से सपा की सांसद कृष्णा पटेल हैं। कथित तौर पर उनकी सक्रियता “शून्य गगनचुंबी” है? सब “राधे राधे” है ! तिंदवारी विधान सभा हमीरपुर लोक सभा में जुड़ जाती हैं। यहां के सपा सांसद अजेंद्र लोधी की भी मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तिंदवारी में सक्रियता “माशे अल्ला” है। तिंदवारी के लिये इनके दर्शन “ईद के चाँद” से कम नहीं हैं?

विधायक विशंभर यादव का सरकार पर हमला : किसानों की जमीन पूंजीपतियों को देने की साजिश !

मतदाता पुनरीक्षण में “सपा की यह चर्चित निष्क्रियता” चुनाओं में अपने पैर में कुल्हाड़ी मारना साबित हो जाये तो आश्चर्य नहीं होगा ! राजनीतिक समीक्षकों की मानें तो बबेरू विधान सभा को तो “विधायक विशंभर यादव नें विपक्षियों के लिये अभेद्य किला” सा बना दिया है।

सपा की 'मतदाता पुनरीक्षण' में 'निष्क्रियता' : बबेरू क्षेत्र छोड़ अन्य में 'ढेर'

उसी तरह सदर सीट पर भाजपा “विधायक प्रकाश को हारना पैदल हिमालय लांघना” जैसा है। नरैनी और तिंदवारी में भी मतदाता पुनरीक्षण में “सपाई सक्रियता छुट पुट” है। भाजपा मजबूत स्थिति में हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले: नीट समेत कई परीक्षाओं को मजाक बना दिया सरकार ने, छात्रों का भविष्य अंधकार में

आश्चर्यजनक यह हैं की सपा मुखिया अखिलेश यादव यह घोषणा कर चुके हैं की “मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिस पार्टी नेता की निष्क्रियता” से नाम कटेंगे और छूटेंगे उन्हें “विधानसभा चुनाव में टिकट” नहीं दिया जायेगा। लेकिन बांदा जिले में “बबेरू विधान सभा को छोड़” गजब की निष्क्रियता कायम है ? हालांकि इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा सक्रियता का दावा करते हैं, पर धरातल पर तो कुछ खास आभास होता नहीं दिखता?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : “संगठन सरकार से बड़ा है !”, कयासों के दौर के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के ट्वीट पर स्वतंत्र देव सिंह ने लगाई मुहर, जानिए क्या है इसके मायने

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों का किया बखान

वैज्ञानिको की पहल : पानी व मृदा प्रबंधन का माडल होगा तैयार …

बांदा में एक हजार स्थानों पर ‘धधकी’ आग: आधी रात बाद गूंजे ‘सायरन’ !

City News Uttar Pradesh

साइबर क्राइम टीम की सफलता: टेलीग्राम धोखाधड़ी के शिकार के 1.23 लाख हुए वापस

City News Uttar Pradesh

कक्षा नौ की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, स्कूल से लौटने के बाद खेतों की ओर गई थी युवती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़