
- विनोद मिश्रा
बांदा। साइबर अपराधों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना ने टेलीग्राम लिंक के माध्यम से हुई वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति के खाते में रुपये 1,23,625 वापस कराए। आवेदक मोहम्मद सुऐब पुत्र मोहम्मद साहीद ने ऑनलाइन शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने @Angelia12574 और @Bharat_68 नामक टेलीग्राम लिंक के जरिए टास्क पूरा करने पर पैसे देने का लालच दिया। इस झांसे में आकर उनके साथ 1,23,625 रुपये की धोखाधड़ी की गई।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना बांदा की टीम ने तत्परता से कार्यवाही की। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश यादव और उनकी टीम ने तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए पीड़ित के खाते से निकाले गए पैसे को वापस दिलाने में सफलता पाई।

धोखाधड़ी से वापस मिले पैसे के बाद मोहम्मद सुऐब ने प्रभारी निरीक्षकओमप्रकाश यादव और साइबर क्राइम थाना टीम का धन्यवाद करते हुए उनकी सराहना की। साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक या संदिग्ध टास्क के लिए जानकारी साझा न करें और सतर्क रहें। धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को सूचित करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
