City News Uttar Pradesh
पुलिस की तत्परता: मंदिर में गिरी सोने की चेन खोजकर महिला को सौंपी, हुई सराहना
उत्तर प्रदेश

पुलिस की तत्परता: मंदिर में गिरी सोने की चेन खोजकर महिला को सौंपी, हुई सराहना

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बार फिर अपने सतर्क और जनसेवा के प्रति समर्पित होने का परिचय दिया। महेश्वरी देवी मंदिर में पूजा के दौरान गिर गई 30 ग्राम की सोने की चेन को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ढूंढ़कर सही मालिक को लौटा दिया।

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

18 नवंबर को अनुराधा शुक्ला निवासी ग्राम स्योढा थाना गिरवां महेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। पूजा के दौरान उनकी सोने की चेन मंदिर परिसर में कहीं गिर गई। काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिली,जिसके बाद उन्होंने कोतवाली नगर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलनें पर उपनिरीक्षक विवेक त्रिपाठी,चौकी प्रभारी बलखंडी नाका अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई।

पुलिस की तत्परता: मंदिर में गिरी सोने की चेन खोजकर महिला को सौंपी, हुई सराहना

इसमें स्पष्ट हुआ कि चेन को पास ही की एक महिला ने उठाया है। जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि वह महिला ग्राम महुआ, थाना गिरवां की निवासी है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला से संपर्क किया और चेन को बरामद कर अनुराधा शुक्ला को लौटाया। अपनी चेन वापस पाकर अनुराधा शुक्ला ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। उप निरीक्षक विवेक त्रिपाठी, चौकी प्रभारी बलखंडी नाका एवं आरक्षी स्पेंद्र पाल थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी-90 वेबसीरीज का हुआ शुभारंभ, बांदा जिले में हुई है शूटिग …

पुलिस का गुड वर्क : छत्तीस घंटे में मर्डर का खुलासा, अभियुक्त को भेजा जेल

City News Uttar Pradesh

Banda- चित्रकूट मंडल को शीतलहर के साथ प्रदूषण नें भी जकड़ा…

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को फ्री बिजली देंगे

City News Uttar Pradesh

राज्यसभा चुनाव : कौन हैं बुंदेलखंड के बाबूराम निषाद, जिन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बना जताया भरोसा, पढ़िए उनका राजनीतिक सफर

City News Uttar Pradesh

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, अन्य दुर्घटना में तीन हुए घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़