30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी ने दिए निर्देश : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए यूपी में एक हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने दिए निर्देश : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए यूपी में एक हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

यूपी (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश पर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। प्रदेश पूरे देश के दुग्ध उत्पादन का 16.60 प्रतिशत दुग्ध उत्पादित करता है। प्रदेश में प्रतिदिन 8.72 करोड़ लीटर से ज्यादा दूध का उत्पादन होता है। इसमें से 48 प्रतिशत खपत कर शेष 52 प्रतिशत अन्य राज्यों को सप्लाई होता है। अभी उत्पादन बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है।

सीएम योगी ने दिए निर्देश : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए यूपी में एक हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश
CM Yogi gave instructions: One thousand crore rupees will be invested in UP to increase milk production

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में संगठित क्षेत्र में 110 डेयरी प्लांट है, जिसमें सहकारी क्षेत्र के तहत 13 डेयरी प्लांट आते हैं। यूपी का डेयरी उद्योग सहकारी मॉडल पर आधारित है जो छोटे और सीमांत डेयरी किसानों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बना रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और नया आयाम देने में दुग्ध उत्पादन का अहम योगदान है। इसके साथ ही महिलाएं इससे जुड़कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं।

– 319 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो रहा दुग्ध उत्पादन

दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि देश में 16.60 प्रतिशत शेयर के साथ उप्र देश का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला राज्य है। अगर पिछले पांच वर्ष की बात करें तो दुग्ध उत्पादन में प्रदेश में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश वर्तमान में 319 लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन कर रहा है। राजस्थान 256 लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन कर दूसरे, मध्य प्रदेश 171 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन कर तीसरे, गुजरात 153 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन कर चौथे और आंध्र प्रदेश 152 लाख मीट्रिक टन का दूध उत्पादन कर पांचवें स्थान पर है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री नें स्टाफ नसों को बांटे नियुक्ति पत्र बांदा की आठ नर्सें लाभान्वित

City News Uttar Pradesh

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों के कामकाज की तय की नई व्यवस्था, चार दिन लखनऊ व तीन दिन जिलों में होगा रहना

दिल्ली हादसे के बाद बांदा में अलर्ट: जर्जर पीजी हॉस्टलों पर ‘एबीवीपी’ ने उठाये सवाल ?

City News Uttar Pradesh Desk

सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर खेला खूनी खेल : प्रेमिका की हो गई शादी तो नाराज होकर चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़