27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – खाद बन गयी है ईद का चाँद, किसान परेशान

-अधिकारियों की निगरानी में बटेंगी खाद, व्यापारियों में हड़कंप
– एक एकड़ पर अधिकतम मिल रही दो बोरी खाद

विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में खाद की किल्लत चरमोत्कर्ष पर है।खाद उसके लिये ईद का चाँद सी बन गई है। जिले में चौतरफा खाद के लिये हाहाकार और किसानों के हंगामे को देखते हुये प्रशासन भी खाद वितरण के प्रति सचेत हुआ है। डीएम ने खाद की दुकानों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उनकी मौजूदगी में खाद वितरण के निर्देश दिए हैं।इससे व्यापारियों में भी हड़कंप है। अधिकांश खाद की उठान ही नहीं कर रहे। खाद की ओवर रेटिंग करनें की उनकी उम्मीदों पर पानी सा फिर गया है। इस सख्ती से पिछले दो दिनों से रेलवे माल गोदाम में 1100 एमटी खाद व्यापारियों ने नहीं उठाई।

झांसी के खाद डीलर आरआर कारपोरेशन ने 2600 एमटी यूरिया कृभको कंपनी की बांदा के अपने डीलर्स के लिए मंगाई है। खाद की रैक गुरुवार की रात यहां पहुंची। खाद आने की खबर मिलते ही डीएम ने जिले के सभी एसडीएम सहित कृषि अधिकारी और पुलिस को आदेश जारी कर दिए कि अपनी उपस्थिति में किसानों को खाद का वितरण कराएं।साथ ही कालाबाजारी या ओवररेटिंग हरगिज न हो पाए। आधारकार्ड के सत्यापन के बाद प्रति किसान को एक एकड़ पर अधिकतम दो बोरी खाद दी जाए। डीएम के इसी कदम से खाद व्यापारियों में हड़कंप जैसे हालात हैं। कई व्यापारियों ने तो खौफ के चलते खाद का उठान ही नहीं किया।
नतीजतन 2600 एमटी में मात्र 1500 एमटी ही खाद का उठान हुआ। 1100 एमटी रेलवे माल गोदाम में ही डंप पड़ी हुई है। उधर, बबेरू, नरैनी, अतर्रा, तिंदवारी सहित मुख्यालय में खाद का वितरण डीएम द्वारा नियुक्त अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है। अन्य स्थानों पर कृषि उप निरीक्षकों व लेखपालों को लगाया गया है।

जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि खाद का मूल्य प्रति बोरी 266 रुपये है। भाड़ा आदि जोड़ने के बाद दुकानदार 270 रुपये तक बेच सकते हैं। इससे अधिक मूल्य लेने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन में डंप खाद न उठवाने पर व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा को तहसील में राजस्व वसूली मिली कमजोर : तगड़ा बनाने की दी हिदायत

जिला प्रशासन गंभीर : अवैध पार्किंग व वाहन स्टैंड हटवाने के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना …

अध्यक्ष सुनील ‘बेनकाब’: कोर्ट में हुए ढेर, गबन के आरोप में विधायक प्रकाश की हुई ‘जीत’

City News Uttar Pradesh

News- एक और वारदात, सिर पर पत्थर मारकर युवक की हत्या…

City News Uttar Pradesh

धार्मिक आस्था का सम्मान: 4500 लीटर संगम जल पहुंचा बांदा, श्रद्धालुओं में हुआ वितरित

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की ‘लट्ठमार दिवाली’ : ढोल की थाप पर होता है वार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़