City News Uttar Pradesh
देश विदेश

चीन मामले पर संसद में बोले राजनाथ- पड़ोसियों के साथ हम शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं, लेकिन हम जवाब देना जानते है

 

विनोद मिश्रा

संसद में चीन मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वार्ता के बीच में चीन भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की. जिसका भारतीय सैनिकों ने मजबूती से जवाब दिया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. एलएसी पर चीन ने भारी मात्रा में सैनिकों को तैनात किया और समझौतों का उल्लंघन किया. जिसके कारण सीमा पर फेसआफ की स्थिति बनी. हमारी सेना ने कभी समझौतों का उल्लंघन नहीं किया. अभी जो स्थिति बनी हुई है, वह काफी संवेदनशील है इसलिए मैं चाहकर भी पूरी स्थिति का ब्यौरा अभी नहीं दे पाऊंगा. गलवान घाटी में हमारे सैनिक शहीद हुए और चीन को भी भारी क्षति हुई. भारत यह चाहता है कि पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध रहें, लेकिन कोई हमारी संप्रभुता पर हमला करना चाहेगा तो हम जवाब देना जानते हैं। मास्को में चीन के साथ हुई वार्ता में मैंने उन्हें इस बात से अवगत करा दिया। संसद को मैं यह बताना चाहता हूं हमारी सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है और हमारी सेना का हौसला बुलंद है और हमें उनपर गर्व है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन से ‘सदमे’ में फिल्म इंडस्ट्री: दो फिल्मों की रिलीज हुई पोस्टपोन

City News Uttar Pradesh

चुनाव घोषित, जाने आचार्य संहिता का पालन क्यों और कैसे करे ?

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ‘छात्रों की जीत’ पर ‘खुश’: बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ‘तानाशाही’ की ‘हार’

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा में सियासी घमासान: विधायक बृजभूषण को पंकज चौधरी द्वारा नोटिस, माहौल ‘गर्म’

City News Uttar Pradesh

नई पेंशन स्कीम का ऐलान, मोदी कैबिनेट में यूपीएस को दी मंजूरी

ओलंपिक में अब सुनाई देगी क्रिकेट की गूंज: आईओसी ने दी मंजूरी, 128 साल बाद हुई वापसी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़