City News Uttar Pradesh
बड़ा दर्दनाक ट्रेन हादसा : ओडिशा में तीन टकराईं थी ट्रेन, हादसे का जिम्मेदार कौन, अब तक पता नहीं
देश विदेश

बड़ा दर्दनाक ट्रेन हादसा : ओडिशा में टकराईं थी तीन ट्रेन, हादसे का जिम्मेदार कौन, अब तक पता नहीं

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुआ। न्यूज एजेंसी ने रेलवे के हवाले से जानकारी दी है कि गाड़ियों के बीच टक्कर रोकने वाला कवच सिस्टम इस रूट पर मौजूद नहीं था।

बड़ा दर्दनाक ट्रेन हादसा : ओडिशा में तीन टकराईं थी ट्रेन, हादसे का जिम्मेदार कौन, अब तक पता नहीं
Big painful train accident: Three trains collided in Odisha, who is responsible for the accident, still not known

हादसे के 23 घंटे बाद यानी शनिवार शाम 6 बजे तक रेल मंत्री या रेलवे मिनिस्ट्री ने हादसे की वजहों पर कुछ नहीं कहा। मंत्री से लेकर अफसर तक जांच कराने की बात दोहराते रहे। इधर न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सिग्नल फेल होना भी हादसे की वजह हो सकता है।

बड़ा दर्दनाक ट्रेन हादसा : ओडिशा में तीन टकराईं थी ट्रेन, हादसे का जिम्मेदार कौन, अब तक पता नहीं
Big painful train accident: Three trains collided in Odisha, who is responsible for the accident, still not known

– पहले ट्रेन डिरेल होने की खबर आई, फिर टकराने की मिली जानकारी

हादसे के एक घंटे बाद शाम को करीब 8 बजे बालासोर में एक ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर आई। इसके बाद दूसरी ट्रेन डिरेल होने की बात पता चली। रात करीब 10 बजे साफ हुआ कि दो यात्री गाड़ियां और एक मालगाड़ी टकराई हैं। शुरुआत में 30 लोगों के मारे जाने की जानकारी थी, लेकिन देर रात यह आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया।

बड़ा दर्दनाक ट्रेन हादसा : ओडिशा में टकराईं थी तीन ट्रेन, हादसे का जिम्मेदार कौन, अब तक पता नहीं
Big painful train accident: Three trains collided in Odisha, who is responsible for the accident, still not known

–  ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, सामने से आई दूरंतो इसकी बोगियों से भिड़ी

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बहानगा बाजार स्टेशन की आउटर लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस यहां डिरेल होकर मालगाड़ी से टकरा गई। एक्सप्रेस का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया और बोगियां तीसरे ट्रैक पर जा गिरीं। कुछ देर बाद तीसरे ट्रैक पर आ रही हावड़ा-बेंगलुरु दुरंतो ने कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियों को टक्कर मार दी।

बड़ा दर्दनाक ट्रेन हादसा : ओडिशा में तीन टकराईं थी ट्रेन, हादसे का जिम्मेदार कौन, अब तक पता नहीं
Big painful train accident: Three trains collided in Odisha, who is responsible for the accident, still not known

– पीएम मोदी घटनास्थल पर पहुंचे, घायलों से भी मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम करीब 4 बजे घटनास्थल पहुंचे। वे अस्पताल में घायलों से भी मिले। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का जो भी दोषी है, उसे बक्शा नहीं जाएगा। हर तरह की जांच के निर्देश दिए हैं। हम इस घटना से सबक लेंगे और व्यवस्था को सुधारेंगे। पीएम ने घायलों की मदद करने वालों को शुक्रिया कहा। इधर, रेलवे ने अलग-अलग स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा से चोरी गई 40वीं शताब्दी की देवी मकर संक्रांति में लौटी स्वदेश

City News Uttar Pradesh

संविधान की किताब के साथ राहुल गांधी ने ली सांसद पद की शपथ: तो कुछ ऐसा बन गया माहौल, जानिए क्या कहा

81 साल के आसाराम को उम्रकैद: शिष्या से आश्रम में किया था दुष्कर्म, 10 साल पहले दर्ज हुई थी एफआईआर

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : 20 दिन, 18 सीटें और 4 चरण क्या अरविंद केजरीवाल की एंट्री आप के लिए साबित होगी टर्निंग प्वाइंट ?

केंद्रीय बजट में ओपीएस पर कोई जिक्र नहीं : कर्मचारी संगठनों को दिखाया ठेंगा

देश को मिल गया नया उपराष्ट्रपति, फिर तार-तार हुई विपक्षी एकता, जगदीप धनखड़ ने पिछले छह उपराष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़