26.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
विदेशों में भी पहचान बनाएगा बांदा का शजर पत्थर, सीएम योगी ने दिया जीआई टैग का प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

विदेशों में भी पहचान बनाएगा बांदा का शजर पत्थर, सीएम योगी ने दिया जीआई टैग का प्रमाण पत्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “एक जिला- एक उत्पाद” में शामिल “शजर पत्थर” को “जीआई टैग” का प्रमाण पत्र मिल गया। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंत्री राकेश सचान ने केन हस्तशिल्प उत्थान समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सोनी व महामंत्री संकल्प शुक्ला को प्रमाण पत्र दिया।

विदेशों में भी पहचान बनाएगा बांदा का शजर पत्थर, सीएम योगी ने दिया जीआई टैग का प्रमाण पत्र
Banda’s shajar stone will make identity in foreign countries also, CM Yogi gave certificate of GI tag

एक जिला एक उत्पाद में शामिल जनपद का शजर उद्योग को जीआई टैग मिला है। अभी शजर से तरासे गए आभूषण व अन्य सामान की विदेश तक बिक्री होती है। बिचौलियों की वजह से व्यवसायियों को घाटा होता है, जीआई टैग मिलने के बाद कारोबारियों को सीधे लाभ मिलेगा।

विदेशों में भी पहचान बनाएगा बांदा का शजर पत्थर, सीएम योगी ने दिया जीआई टैग का प्रमाण पत्र
Banda’s shajar stone will make identity in foreign countries also, CM Yogi gave certificate of GI tag

इससे जुड़े उद्यमी बताते हैं कि केन नदी में पाए जाने वाले शजर पत्थर की खोज लगभग 400 वर्ष पूर्व अरब से आए लोगों ने की थी। यह ए ग्रेड श्रेणी का सबसे मजबूत और महंगा पत्थर है, जिसमें पेड़-पौधों और प्राकृतिक छटाओं की सुंदर तस्वीरें स्वतः ही उभर आती हैं। शजर पत्थर को अपने वास्तविक रूप में लाने के लिए शजर शिल्पियों को कठोर परिश्रम करना पड़ता है।

विदेशों में भी पहचान बनाएगा बांदा का शजर पत्थर, सीएम योगी ने दिया जीआई टैग का प्रमाण पत्र
Banda’s shajar stone will make identity in foreign countries also, CM Yogi gave certificate of GI tag

शजर की अनोखी और बेहतरीन कारीगरी के लिए यहां के शिल्पकारों को कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी किया जा चुका है। शजर व्यवसायी द्वारिका सोनी ने बताया कि लखनऊ के लोकभवन में जीआइ टैग का प्रमाण पत्र दिया गया है। अब इस उद्योग को नई उड़ान मिलेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में चला बुलडोजर: मुख्तार को संरक्षण देने में दो लोगों के अवैध निर्माण किये ध्वस्त

City News Uttar Pradesh

भारत रत्न से नवाज़े जायेंगे लालकृष्ण आडवाणी: राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका, 2015 में मिला था पद्म विभूषण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया : जिले को मिले 192 सिंचाई सोलर पंप, किसान करें अब बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शिक्षण व्यवस्था को सराहा

बांदा में परिजनों को लाठियों से पीटने के बाद युवक नें ट्रेन से कटकर दी जान

City News Uttar Pradesh

बांदा में बेसिक शिक्षा की दुर्दशा की खुली पोल : बच्चों के सपने मिले ढेर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़