31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda  : प्याज और लहसुन की खेती किसानों के लिये करेगी धन वर्षा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उद्यान विभाग के दावों पर विश्वास करें तो प्याजऔर लहसुन की खेती धन वर्षा किसानों के लिये साबित होगी। वर्तमान हालत यह है कि तीन महीने में 39 हेक्टेअर क्षेत्रफल में प्याज और लहसुन की खेती से लहलहा रही है। मौसम नें नजरें टेढ़ी नहीं की तो अगले डेढ़ से दो माह के अंदर जिला उद्यानिक मिशन में शामिल करीब दो सैकड़ा किसानों की आमदनी में मसाले वाली यह दोनो फसलें तड़का लगाने का काम करेंगी।


जिले में करीब तीन लाख हेक्टेअर में रबी व खरीफ की फसलें पैदा होती हैं। इनमें सर्वाधिक क्षेत्रफल रबी का है। इसके इतर उद्यान विभाग द्वारा बागवानी व मसाला वर्गीय फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्ष 2020-21 में जिला उद्यानिक मिशन के अंतर्गत 195 कृषकों का चयन हुआ था। जिन्हें 39 हेक्टेअर में बुआई के लिए करीब तीन माह पहले अक्टूबर, नवंबर में लहसुन और प्याज का बीज वितरित किया गया था। फसलें तैयार हो गई हैं। प्याज के लिए 25 हेक्टेअर का रकबा रखा गया है। जिसमें सामान्य वर्ग के कृषकों के लिए 20 व अनुसूचित जाति के कृषकों के लिए पांच हेक्टेअर है। इसी तरह लहसुन के कुल 14 हेक्टेअर में 10 हेक्टेअर सामान्य, चार हेक्टेअर अनुसूचित जाति के कृषकों का है। उद्यान विभाग का कहना है कि परंपरागत कृषि के अलावा किसानों का रुझान मसाला वर्गीय खेती व बागवानी की तरफ बढ़ा है। वर्तमान में दो सौ से चार सौ हेक्टेअर में विभिन्न प्रकार के मसालों की खेती व बागवानी का काम हो रहा है। इस साल बोयी गई प्याज व लहसुन मार्च-अप्रैल के मध्य तैयार हो जाएगी।


जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां कहतें हैं कि विभिन्न प्रकार के मसालों की खेती व बागवानी में किसान रुचि ले रहे हैं। यही कारण है कि साल दर साल इसका दायरा बढ़ रहा है। अगले सीजन में जो किसान मसाले की खेती करना चाह रहे हैं वे अपना पंजीकरण जरूर करा लें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा में सात राज्यों के किसानों का मेला शुरू,कॄषि मंत्री नें कॄषि बिलों को सराहा …

City News Uttar Pradesh

दीपावली अवकाश पर कंफ्यूजन खत्म : अब बेसिक स्कूलों में 14 को भी रहेगा अवकाश

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर

गैस माफियाओं की ‘कालाबाजारी’ पर प्रशासन का ‘छापा’: होटल में पकड़े गए घरेलू सिलेंडर

शादी की पहली वर्षगांठ से दो दिन पहले दंपती ने मौत को लगाया गले : एक ही फंदे से लटके मिले शव

आनरकिलिंग : बांदा में प्रेमी संग गई किशोरी के लौटते ही पिता ने खौफनाक तरीके से दी मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह ..

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़