City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा में सात राज्यों के किसानों का मेला शुरू,कॄषि मंत्री नें कॄषि बिलों को सराहा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । मंडल मुख्यालय बांदा में सात राज्यों के किसानों की उपस्थिति में तीन दिवसीय किसान मेला कृषि विश्वविद्यालय में शुरू हुआ।इसका उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नें किया। मेला परिसर में 150 स्टॉल लगाए गये हैं। इनमें उत्तर क्षेत्र के सातों राज्यों के स्टॉल शामिल हैं। किसानों को उन्नत कृषि-आत्मनिर्भर भारत विषय पर जानकारियां दी गई।

इस अवसर पर कॄषि मंत्री नें केंद्र सरकार के तीनों किसान बिलों को किसान हित में बताया। और इसके लिये प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रंशसा की।


सांसद आरके सिंह पटेल और अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी,आयुक्त दिनेश सिंह, डीएम आनन्द सिंह मेले में शामिल थे। इसमे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और नई दिल्ली के किसानों की सहभागिता रही।


माना जाना चाहिए की बुंदेलखंड के किसानों के लिए मेला मुफीद होगा। कृषि के कई तकनीकी पहलुओं से वह सरसब्ज होगें। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मेले को ऑनलाइन संबोधित करेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में दो युवक “काल के गाल” में समाए: एक गंभीर

बांदा के लल्ले गुरु मोहन बदलेंगे पाला ! साइकिल से उतरकर हाथी पर करेंगे सवारी ?

City News Uttar Pradesh Desk

दर्दनाक हादसा : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, कंटीले तारों में उलझा मिला शव …

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू तोमर का बड़ा ‘सियासी’ संदेश: योगी ने बदला ‘बुंदेलखंड’ का भविष्य

City News Uttar Pradesh

एम्बुलेंस से ढो रहे खाद क्या कालाबाजारी की है मिसाल : वीडियो वायरल से मचा हड़कम्प !

City News Uttar Pradesh

आइजी एसके भगत ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़