27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे "हाय -राम" !
उत्तर प्रदेश

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दुधारू पशु दूध में कंगाल हो गये है और उनपर मौत नें भी कसा शिकंजा कस दिया है। पशुपालक ‘हायराम-हायराम’ कह रहे है। मंडल में 47 डिग्री तापमान की गर्मी झेल रहे 18 लाख से अधिक गोवंश व महिषवंशीय पशुओं की जान जोखिम में है। इनकी सहनशक्ति 38 डिग्री तक है।

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे "हाय -राम" !

ऐसे में इन बेजुबानों की खुराक घटकर आधी रह गई है और दूध उत्पादन मात्र एक चौथाई बचा है। अपने दुधारू और कीमती पशुओं पर पड़ रही इस मौसम की मार से पशु पालक भी बेचैन हैं। वर्तमान में 46 से 47 डिग्री की तपिश से यह लाखों दुधारू पशु इन्हीं परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। हरा चारा और भूसा भी बमुश्किल आधा खा रहे हैं। कई स्थानों और खासकर गोशालाओं में धान का सूखा पुआल परोसा जा रहा है। यह खुद भी गरम होता है।

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे "हाय -राम" !

गोशालाओं में खुले आसमान तले लू-धूप सह रहे मवेशियों को पर्याप्त पानी की भी व्यवस्था नहीं है। उप निदेशक (पशुपालन) ने कहा कि मौजूदा तापमान से पशुओं को बचाना जरूरी है, अन्यथा पशु हीट स्ट्रोक का शिकार होकर दम तोड़ सकते हैं। हीट स्ट्रोक हो जाने पर तत्काल एक लीटर पानी में 250 ग्राम शीतल पाउडर व हीट स्ट्रोक बैक की टेबलेट देनी चाहिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा का चला ‘हंटर’: स्वास्थ्य विभाग की कसी लगाम, लापरवाह आशाओं पर ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

दो दिनों से लापता किसान का शव तालाब से बरामद, भाई ने हत्या का लगाया आरोप

नरैनी विधान सभा : सपा-रालोद गठजोड़ में जनता की चाह, वीरेंद्र साक्षी बनें “वाह” !

City News Uttar Pradesh

Banda- पड़ोसी ने किशोर के अपहरण की रची थी साजिश…

City News Uttar Pradesh

Banda : भाजयुमो के जिला मंत्री ने घायल बच्ची को पहुंचाया अस्पताल …

एसपी पलाश बंसल का अपराधियों पर तगड़ा प्रहार: ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से तहस-नहस होगा अपराधी साम्राज्य !

ब्रेकिंग न्यूज़