24.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति ने बदला रुख: राहुल गांधी की सोच से प्रेरित, दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
उत्तर प्रदेश

राजनीति ने बदला रुख: राहुल गांधी की सोच से प्रेरित, दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। राजनीतिक ‘ऊहापोह और वादों के बियाबान’ में जब आम जनता दिशाहीन होने लगती है, तब कुछ क़दम बदलाव की आहट लेकर आते हैं। कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और राहुल गांधी के स्पष्ट विज़न से प्रभावित होकर बांदा जिले में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सदस्यता समारोह में यह दृश्य किसी आंदोलन की शुरुआत जैसा प्रतीत हुआ।

राजनीति ने बदला रुख: राहुल गांधी की सोच से प्रेरित, दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की, जबकि वरिष्ठ नेता शिवबली सिंह ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद अमन, राशिद अली, मोहम्मद साहिल, घनश्याम प्रसाद सेन समेत दर्जनों युवाओं ने तिरंगे की शपथ लेकर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। राजेश दीक्षित ने कहा, “आज का युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदारी चाहता है, और कांग्रेस ही वह मंच है जो उसे विचार, समर्पण और संघर्ष की राह देता है।

राजनीति ने बदला रुख: राहुल गांधी की सोच से प्रेरित, दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा हो या संसद में उठाए गए सवाल हर पहलू ने जनता का भरोसा दोबारा कांग्रेस की ओर लौटाया है।” समारोह में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, बी लाल वर्मा, राजेश गुप्ता ‘पप्पू’, रमेश चंद्र गुप्ता, अशरफ उल्ला, रम्पा, केपी सेन, शब्बीर सौदागर और सुखदेव गांधी जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और ऊर्जा से भरा रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज : हमीरपुर में बाेले- प्रथम चरण के बाद ठंडे पड़े नेता, दूसरे चरण में पड़ जाएंगे सुन्न

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर ‘पैनी नजर’: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर ‘बढ़ी गश्त’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों का दिल जीता:उन्हें बताया ‘नगर की आत्मा’

City News Uttar Pradesh

नवरात्र महोत्सव की तैयारियों पर केंद्रीय पूजा समिति का अल्टीमेटम: डीएम को ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बैक में सवा पांच करोड़ का घोटाला : बर्खास्तगी और निलंबन के बाद खाता धारक हुये तलब !

बांदा में ‘बरकत’ का बावनपरी खेल में ‘बरक्कत’: लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़