City News Uttar Pradesh
कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
उत्तर प्रदेश

कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बकरी चराकर घर लौटी बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। उसकी रात में ही मौत हो गई। सुबह होने पर दादी-बाबा और अन्य परिजनों ने बालिका का शव बिना किसी को जानकारी दिए दफना दिया। मामा को जानकारी हुई तो वह बदौसा थाने पहुंचा और हत्या की आशंका जताई। इस पर एसडीएम अतर्रा और थाना प्रभारी बदौसा मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछतांछ करने के बाद कब्र खुदवाई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
The administration got the girl’s body dug out after digging a grave: she died under suspicious circumstances.

बदौसा थाना क्षेत्र के पचपेड़िया गांव निवासी रोशनी (10) पुत्री स्व. चुनकाई शनिवार को बकरी चराने के लिए खेतों की तरफ गई थी। शाम के समय वहां से वापस आई और बच्चों के साथ पड़ोस में खेलती रही। शनिवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसका घरेलू उपचार किया, लेकिन रोशनी की मौत हो गई। रोशनी की मौत हो जाने की जानकारी परिजनों ने किसी को नहीं दी। रविवार की सुबह तकरीबन 10 बजे बालिका का शव दफना दिया गया।

इस बात की जानकारी जब मामा सुरेश यादव निवासी बीहर पुरवा नरैनी को हुई तो वह अवाक रह गया। उसने बदौसा थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी और बालिका की हत्या कर शव दफनाए जाने का आरोप लगाया। मृतका रोशनी कक्षा 4 में पढ़ती थी। बदौसा थाना प्रभारी विजय कुशवाहा ने एसडीएम अतर्रा को मामले की जानकारी दी। एसडीएम और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए और परिजनों से पूछतांछ की। बाद में एसडीएम और थाना प्रभारी की मौजूदगी में कब्र खुदवाई गई और बालिका का शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : महाराणा प्रताप की जयंती पर दीप जलाकर, उनके संघर्षो को किया गया याद …

Banda : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस संग मना विशेष अंतरा दिवस …

डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा ‘समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो’ !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कहा, वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा की देता है प्रेणना

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव : भाजपा नें “हारिये न हिम्मत” की तर्ज पर बनाई योजना

City News Uttar Pradesh

भाजपा की ऐतिहासिक नुक्कड़ सभा में सपा की खोल दी कलई ?

ब्रेकिंग न्यूज़