
- शरद मिश्रा
बांदा। शहर का गौरव और पत्रकारिता, समाजसेवा तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता मेमोरियल क्लब एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ जीवंत होने की राह पर है। बीते कुछ वर्षों के बाद से सक्रियता की राह में इस क्लब में अब पुनर्जीवन की बयार चल पड़ी है। रंगाई-पुताई, मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

क्लब के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्य शुरू हुआ है। वह कहते हैं “हमारा लक्ष्य सिर्फ भवन को नया रूप देना नहीं, बल्कि इसकी उस गौरवशाली परंपरा को बनाये रखना है”, जिससे की सामाजिक चेतना को निरंतर दिशा मिलती रहे। क्लब की प्रबंधन टीम पूरी सक्रियता के साथ मैदान में है।

महामंत्री विनोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्य समिति सदस्य दिलीप गुप्ता खुद साइट पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। हर ईंट, हर रंग और हर सुधार की बारीकी पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि क्लब आने वाले वर्षों के लिए एक सुदृढ़ और आकर्षक स्वरूप पा सके।

इस जन-उद्यम में समाजसेवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशरफ उल्ला ने भी अपने श्रमदान से नई मिसाल पेश की है। वे क्लब परिसर में खुद काम करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा “यह इमारत सिर्फ चारदीवारी नहीं, यह बांदा के समाज, पत्रकारिता और संस्कृति का प्रतीक है” ।

इसे संवारना, दरअसल समाज को संवारने जैसा है। क्लब का उद्देश्य है कि आगामी एक माह के भीतर अनुरक्षण कार्य पूरा कर क्लब को फिर से अपने रूटीन संचालन के लिए खोला जाए। इसमें प्रेस मीटिंग्स, सांस्कृतिक आयोजन, पत्रकारिता संगोष्ठियाँ और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन फिर से शुरू हो।

अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में क्लब के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहां पुस्तकालय और संवाद केंद्र की भी योजना तैयार की जा रही है। उद्देश्य यह है कि क्लब सिर्फ पत्रकारों का न रहकर जन संवाद का केंद्र बने। अशरफ उल्ला, विनोद मिश्रा, दिलीप गुप्ता जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि बांदा की मिट्टी में सामाजिक सहयोग की परंपरा रही है। यह क्लब उसी भावना का विस्तार है। स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों में भी इस अनुरक्षण कार्य को लेकर उत्साह है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
