25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में डायरिया का जान लेवा कहर: हॉस्पिटल फुल, स्ट्रेचर पर चल रहा है इलाज
उत्तर प्रदेश

बांदा में डायरिया का जान लेवा कहर: हॉस्पिटल फुल, स्ट्रेचर पर चल रहा है इलाज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मौसम के बदले मिजाज का असर लोगों पर पड़ रहा है।दिन में सूरज की तपिश और भीषण बिजली कटौती के मौसम में अस्पताल में डायरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल फुल हो गए हैं।डायरिया के साथ वायरल फीवर के तेजी से बढ़ रहे केस लोगों को मुश्किल में डाल रहा है। एक ओर तापमान कभी 47 के पार पहुंच जाता है तो दूसरीओर चार दिनों से भीषण बिजली कटौती नें डायरिया को परवान चढ़ा दिया है। अस्पताल में डायरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।

बांदा में डायरिया का जान लेवा कहर: हॉस्पिटल फुल, स्ट्रेचर पर चल रहा है इलाज
By the grace of the weather, the “witch” is doing “dance” in the district; People upset !

छोटे-छोटे बच्चे भी बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी भी दो गुनी हो गई है। जिला अस्पताल में इस समय 1700 मरीज हर रोज आ रहे हैं। जहां अस्पताल के बेड्स फुल हो गए हैं। मरीज स्ट्रेचर पर इलाज कराने को मजबूर हैं। इन दिनों वायरल फीवर के साथ डायरिया, लू से ग्रसित मरीजो की संख्या बढ़ी है।

बांदा में डायरिया का जान लेवा कहर: हॉस्पिटल फुल, स्ट्रेचर पर चल रहा है इलाज
Banda: The condition of two children of Navodaya School deteriorated due to diarrhea, admitted to the district hospital

इस मौसम में बच्चे से लगाकर बूढ़े तक मौसमी बीमारियों से परेशान हैं। लू लगने के बाद डायरिया के साथ वायरल फीवर तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के चेम्बर्स में मरीज ही मरीज दिखाई दे रहे हैं। इन दिनों प्रतिदिन जिला अस्पताल में 100 से ज्यादा मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।125 बेड के अस्पताल में इतने मरीज भर्ती हो रहे है कि मरीजों को बेड मिल पाना मुश्किल है। मरीज स्ट्रेचर और जमीन पर इलाज कराने को मजबूर हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में मर रहा है किसान, झूठ बोलकर बरगला रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

नानाजी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले, ग्रामोदय शब्द में समायी है भारत की सभी जरूरतें

City News Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण : महाप्रबंधक को गंदा मिला कंबल, प्रतीक्षालय में बैठे लोगों का किया चालान

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : हो रहा है डिजटल इंडिया का सपना साकार

City News Uttar Pradesh

पेट्रोल पम्पों पर छापा: एसडीएम के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान, पंप संचालकों में मची रही अफरातफरी

City News Uttar Pradesh

यूपी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सौंपा इस्तीफा, दोबारा नई सरकार गठन करने की प्रक्रिया शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़