24.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मचा कोहराम : 'अलाव' ताप रहीं ननद-भाभी को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की 'मौत'
उत्तर प्रदेश

मचा कोहराम : ‘अलाव’ ताप रहीं ननद-भाभी को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की ‘मौत’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ठिठुरती सुबह अमरइया पुरवा गांव में एक ऐसा मौत का मंजर सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव की पगडंडी पर अलाव ताप रहीं दो महिलाओं को अचानक बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों महिलाओं की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मचा कोहराम : 'अलाव' ताप रहीं ननद-भाभी को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की 'मौत'

अमरइया पुरवा निवासी देव कुमार पुत्र शिव लोचन सुबह अपना ट्रैक्टर स्टार्ट कर रहा था। ट्रैक्टर गियर में खड़ा था। जैसे ही चाबी घुमाई वाहन तेज़ी से आगे लपका और पास ही अलाव के पास बैठी दो महिलाओं पार्वती पत्नी बुद्धि विलास और बिट्टी पत्नी भूपत को सीधा कुचल गया। हादसे से पहले ननद-भाभी ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही थीं। पल भर में जीवन के लिए जलाया गया अलाव, मौत के सबब में बदल गया।

मचा कोहराम : 'अलाव' ताप रहीं ननद-भाभी को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की 'मौत'

देव कुमार ने किसी तरह ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह खुद ही पहिये के नीचे आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों को सीएचसी बबेरू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बिट्टी को मृत घोषित कर दिया। पार्वती और चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पार्वती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गांव में रोने-बिलखने की आवाजें गूंज उठीं। ननद-भाभी की एक साथ हुई मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बाहुबली की पेशी का सिलसिला जारी, गैंगस्टर कोर्ट से मुख्तार को 60 दिन का न्यायिक रिमांड …

गोलीकांड ने खड़े किए ‘सवाल’: अवैध संबंध व ब्लैकमेलिंग ने ‘केस’ को बना दिया ‘पेचीदा’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें सपा को “नेस्तनाबूद” करने की बनाई रणनीति, सपा में हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

बांदा मर्डर केस : पत्नी की हत्या कर दो साल से फरार 25000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार …

निकाय चुनाव में भीतरघात : भाजपा नें तिंदवारी मंडल अध्यक्ष को पद से हटाया

पलटू रामों की भारतीय राजनीति औऱ गोदी मीडिया !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़