28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
गौसंरक्षण का 'महाघोटाला' : समीक्षा में 'हिला' पूरा सिस्टम, अफसरों की कहानी बेनकाब ?
उत्तर प्रदेश

गौसंरक्षण का ‘महाघोटाला’ : समीक्षा में ‘हिला’ पूरा सिस्टम, अफसरों की कहानी बेनकाब ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की गौशालाओं का सच किसी ‘ताश के महल’ की तरह फूँक मारते ही ढह गया ! सचिव दुग्ध विकास एवं नोडल अधिकारी राम सहाय यादव की अध्यक्षता में हुई गौसंरक्षण समीक्षा बैठक ने पूरे सिस्टम की ‘जड़ें’ हिला दीं। बैठक की पूरी अवधि में अधिकारी सिर्फ ‘फाइलों के पन्ने9’ पलटते रहे ! सचिव की कड़ी फटकार के बाद भी हालात ‘जैसे थे’ वैसे ही दिखे !

गौसंरक्षण का 'महाघोटाला' :समीक्षा में 'हिला' पूरा सिस्टम, अफसरों की कहानी बेनकाब ?

सचिव ने कटाक्ष भरे अंदाज़ में पूछा “भैंस के आगे बीन बजाएँ और भैंस बैठ पगुराए” जैसी हालत क्यों है आप लोगों की ? यह सवाल अधिकारियों की कार्यशैली पर एक ‘करारा तमाचा’ बनकर ‘गूँजता’ रहा? समीक्षा के दौरान उजागर हुईं व्यवस्थाएँ शर्मसार करने के लिए काफी हैं ! कई गौशालाओं में पानी तक उपलब्ध नहीं।

गौसंरक्षण का 'महाघोटाला' :समीक्षा में 'हिला' पूरा सिस्टम, अफसरों की कहानी बेनकाब ?

गौवंश प्यास से बेहाल, टैंकर की झलक तक नहीं। हरे चारे का प्रबंध लगभग शून्य। सचिव ने पूछा “कौन सा चरागाह चिह्नित है ?” जवाब “एक भी नहीं !” कुछ गौशालाओं में तो चारदीवारी ही नहीं। परिणाम गौवंश सड़कों पर घूमते हैं। दुर्घटनायें बढ़ती हैं। पशु चिकित्सा विभाग की भी पोल खुली। नियमित टीकाकरण का दावा हवा में उड़ा। ईयर टैगिंग का डेटा ढूँढ़ने में पूरा विभाग लड़खड़ा गया।

गौसंरक्षण का 'महाघोटाला' :समीक्षा में 'हिला' पूरा सिस्टम, अफसरों की कहानी बेनकाब ?

सचिव यादव ने जब सवाल किया गौशालाओं में रात की लाइट व्यवस्था कहाँ-कहाँ है ? कितने गौवंश का लॉगबुक अपडेट है? कितने स्थानों पर गोबर गैस प्लांट चल रहा है ? अधिकारी चुप,डेटा गायब,जवाब हवा में ! सचिव ने नाराजगी में कहा “स्थिति नाजुक है यह गौसंरक्षण नहीं, खानापूर्ति है !”

गौसंरक्षण का 'महाघोटाला' :समीक्षा में 'हिला' पूरा सिस्टम, अफसरों की कहानी बेनकाब ?

राम सहाय यादव ने सभी विभागों को निर्देशित किया की गौशालाओं में अनिवार्य बाउंड्री वॉल या तार फेंसिंग, टीकाकरण नियमित और ठंड से बचाव हेतु तिरपाल,अलाव की व्यवस्था तथा सभी गौशालाओं में रजिस्टर, केयरटेकर की उपस्थिति अनिवार्य रूप से की जाये। सचिव ने मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए कहा दुग्ध समितियों का नया गठन, दुग्ध कलेक्शन में सुधार और वृद्धि, पशुधन, कुक्कुट पालन और मत्स्य पालन को तेज गति दें। किसानों और ग्रामीणों को आर्थिक लाभ के रास्ते बढ़ायें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, ठंड से बचाव को जल्द शुरू करें कंबल की खरीद

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त अजीत का चला निर्देशों का ‘हंटर’ : कहा- रिपोर्ट नहीं, ‘जमीनी काम’ चाहिए

City News Uttar Pradesh

सरकार मौत पर मेहरबान: ‘कर्ज औऱ लोन’ नें निगल ली जान, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक की पहल : कोटा के लिये रेल हेतु गडकरी का रेल मंत्री को पत्र

City News Uttar Pradesh

6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव परिणाम : भाजपा का चार सीटों पर रहा दबदबा, बिहार में आरजेडी, तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : संसदीय क्षेत्र की सभी सड़कें मार्च तक हो जायेगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़