30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
वाह योगी जी वाह : चित्रकूट मंडल के तीन जिलों में बनेंगे मुख्य मंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय
उत्तर प्रदेश

वाह योगी जी वाह : चित्रकूट मंडल के तीन जिलों में बनेंगे मुख्य मंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल के तीन जिलों में मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। इसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायी जायेगी। इस योजना में मंडल मुख्यालय को छोड़कर चित्रकूट, महोबा एवं हमीरपुर जिले शामिल किये गये हैं। यह विद्यालय प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए होंगे।

वाह योगी जी वाह : चित्रकूट मंडल के तीन जिलों में बनेंगे मुख्य मंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय

योजना के अनुसार प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा, जहां 3000 विद्यार्थी एक साथ अध्ययन कर सकेंगे। न्यूनतम 25 एकड़ में निर्मित होने वाले इन विद्यालयों के निर्माण में योगी सरकार की ओर से शिक्षा विभाग को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

बांदा एवं हमीरपुर सहित 15 जिलों में आवंटित होंगे औद्योगिक एवं कामर्शियल प्लाट

मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण को लेकर जो योजना है उसके अनुसार यहां प्री प्राइमरी (बाल वाटिका) के साथ 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर फोकस किया जाएगा। यहां छात्रों को यूपी बोर्ड पाठ्यक्रम पर आधारित विज्ञान, गणित, वाणिज्य एवं कला वर्ग में अध्ययन का अवसर मिलेगा।  इन विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों में से उत्कृष्ट शिक्षकों की प्रमाणिकता आधारित तैनाती की जाएगी।

रामायण मेला कार्यक्रम || प्रशांत करवरिया कार्यकारी अध्यक्ष ( चित्रकूट राष्ट्रीय रामायण मेला ) विज्ञापन

योजना के अनुसार प्री प्राइमरी, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए अलग-अलग शैक्षणिक ब्लॉक निर्मित किए जाएंगे। आधुनिक गणित, विज्ञान, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान, स्किल लैब और केंद्रीकृत किचन का भी निर्माण होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक : दुष्कर्म के विरोध में जेठ ने विधवा को डंडों से पीटा, पुलिस प्रकरण की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें दीपावली पर्व पर सर्व समाज की खुशहाली का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

शरीर व मन को स्वस्थ रखने और आत्म शुद्धि के लिए योग जरूरी

उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने परिवादी को 6 लाख 89 हजार का सौंपा चेक ! …

City News Uttar Pradesh

दिल के ‘राजा’ राजाभइया : सेवा से सजे रास्ते, जन कल्याण की गाथा बनी ‘विद्या धाम समिति’

City News Uttar Pradesh

कबाड़ की दुकान में फिर मिलीं 1268 सरकारी किताबें, स्कूली बच्चों को बांटी जानी थी मुफ्त, कबाड़ी को भेजा जेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़