City News Uttar Pradesh
अंधेरे में 'मौत' का सफर: खराब 'हेडलाइट' के साथ 'दौड़ी' रोडवेज बस, यात्रियों की अटकी 'सांसें'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अंधेरे में ‘मौत’ का सफर: खराब ‘हेडलाइट’ के साथ ‘दौड़ी’ रोडवेज बस, यात्रियों की अटकी ‘सांसें’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रात का घना अंधेरा ‘सामने सड़क का नामोनिशान’ तक साफ नहीं और इसी बीच यात्रियों से भरी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सड़क पर दौड़ती रही। बस चित्रकूट से बांदा आ रही थी, लेकिन रास्ते में इसकी हेडलाइट इतनी खराब थी कि सामने की सड़क पर पर्याप्त रोशनी तक नहीं पड़ रही थी।

अंधेरे में 'मौत' का सफर: खराब 'हेडलाइट' के साथ 'दौड़ी' रोडवेज बस, यात्रियों की अटकी 'सांसें'यात्रियों के मुताबिक हालात ऐसे हो गए कि अंधेरे हिस्सों में सड़क, गड्ढे और सामने आने वाले रास्ते की स्थिति तक स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। इस पूरे मामले का ‘वीडियो सामने’ आने के बाद ‘रोडवेज व्यवस्था पर गंभीर सवाल’ खड़े हो गए हैं। सामने आए वीडियो में बस के आगे सड़क पर ‘बेहद कम रोशनी’ दिखाई दे रही है। जहां स्ट्रीट लाइट या दूसरे वाहनों की रोशनी मौजूद थी, वहां स्थिति कुछ सामान्य नजर आती है, लेकिन जैसे ही ‘बस अंधेरे हिस्से में पहुंचती है, सड़क का रास्ता बेहद मुश्किल’ से दिखाई देता है।

अंधेरे में 'मौत' का सफर: खराब 'हेडलाइट' के साथ 'दौड़ी' रोडवेज बस, यात्रियों की अटकी 'सांसें'यात्रियों का आरोप है कि बस की ‘हेडलाइट खराब’ होने के कारण कई जगह ‘हालात बेहद डरावने’ हो गए। यहां तक कि रोशनी के लिए परिचालक के ‘मोबाइल की फ्लैश लाइट’ का ‘सहारा’ लेना पड़ा। हालात से घबराकर कुछ यात्रियों ने रास्ते में ही बस से उतरना बेहतर समझा। वहीं रात का समय होने के कारण कई यात्री ऐसे भी थे, जिनके पास सफर जारी रखने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। यात्रियों का सवाल सीधा है अगर बस की हेडलाइट सड़क साफ दिखाने की स्थिति में नहीं थी, तो उसे आगे चलने की अनुमति कैसे मिली?

रोडवेज का 'तानाशाही सिस्टम': कैश नहीं तो 'सफर' नहीं, डिजिटल व्यवस्था बनी मज़ाक ?वीडियो और मामले की जानकारी सामने आने के बाद ‘बांदा रोडवेज प्रशासन ने इसे गंभीरता’ से लिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक यानी एआरएम ने ‘चालक और परिचालक’ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए “ड्यूटी ऑफ” कर दी। फिलहाल चालक और परिचालक पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों के बीच यही सवाल चर्चा में है अगर उस ‘अंधेरी सड़क पर कोई बड़ा हादसा’ हो जाता तो उसकी ‘जिम्मेदारी’ कौन लेता?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नें प्राणवायु पार्क का किया निरीक्षण …

City News Uttar Pradesh

अन्नदाता सम्मेलन में गूंजा पीएम मोदी का जयकारा : किसानों में उमड़ा उत्साह

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पूरा प्रदेश बन चुका है भाजपा का गढ़

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की ‘फटकार’ से मचा हड़कंप: निरीक्षण में ‘निर्माण कार्यों’ की खुली ‘पोल’

City News Uttar Pradesh

सपा मुखिया अखिलेश के ‘रडार’ पर बांदा: बदलेगा जिलाध्यक्ष ? दावेदारों में मची होड़

City News Uttar Pradesh

यूपी में एनएचएम में 17,291 पदों पर भर्ती : लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एएनएम व स्टाफ नर्स के लिए 12 दिसंबर तक तक ऑनलाइन आवेदन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़