City News Uttar Pradesh
चित्रकूटधाम मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में 19 जून को चलेगा स्वच्छता अभियान, ग्राम प्रधानों को मंडलायुक्त करेंगे सम्मानित
उत्तर प्रदेश

चित्रकूटधाम मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में 19 जून को चलेगा स्वच्छता अभियान, ग्राम प्रधानों को मंडलायुक्त करेंगे सम्मानित

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की सभी 1,403 ग्राम पंचायतों में श्रमदान के जरिए स्वच्छता अभियान चलेगा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडलवासियों से अपील की है कि हर घर से लोग श्रमदान के लिए आगे आएं। स्वच्छता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले दस ग्राम प्रधानों को मंडलायुक्त सम्मानित करेंगे।

चित्रकूटधाम मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में 19 जून को चलेगा स्वच्छता अभियान, ग्राम प्रधानों को मंडलायुक्त करेंगे सम्मानित
Cleanliness campaign will be run on June 19 in all the gram panchayats of Chitrakootdham mandal

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि 19 जून को प्रत्येक ग्राम पंचायत में श्रमदान के जरिए स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। इस दौरान प्लास्टिक व पालीथिन का कचरा इकट्ठा किया जाएगा। मंडल की 1403 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के सहयोग से सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक यह अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर परिवार के लोग निकलें और गांव को स्वच्छ बनाएं। जिस गांव पंचायत में सबसे ज्यादा प्लास्टिक बैंक में कचरा इकट्ठा होगा, ऐसे हर ब्लाक के दस ग्राम प्रधानों को वह खुद सम्मानित करेंगे। कहा कि सभी जिला पंचायत राज अधिकारी इसके नोडल बनाए गए हैं। सीडीओ इनका मार्ग दर्शन करेंगे और बीडीओ ब्लाक में अभियान की कमान संभालेंगे और साथ ही खुद ग्राम पंचायत में इसकी अगुवाई करेंगे।


– प्लास्टिक कचरा बेचने की जिम्मेदारी उठाएंगे डीएम

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि अब पालीथिन व प्लास्टिक का उपयोग ईंट व सड़क बनाने में किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्रमदान से इकट्ठा प्लास्टिक कचरे को बिकवाने की जिम्मेदारी उठाएंगे। पीडब्ल्यूडी अफसरों से वार्ता कर इकट्ठा पालीथिन व प्लास्टिक कचरे का सड़क बनाने में उपयोग कराएंगे। जो भी आय होगी, ग्राम पंचायतों को दी जाएगी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

समाज व्यथित : बांदा में बहू नें ससुर को दी मौत आखिर क्यों, पुलिस मौन ! …

ओवरब्रिज की रेलिंग से फंदा लगाकर वृद्ध ने की खुदकुशी

विधायक प्रकाश के प्रयास से बांदा बनेगा भक्ति धाम:इंद्रेश जी महाराज की कथा से गूंजेगी नगरी

City News Uttar Pradesh Desk

एसपी अभिनंदन के कार्यकाल में आई अपराधियों की शामत, एक साल में तीन दर्जन गैंगस्टरों पर हुई कार्यवाही, 11.27 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त, पांच के विरुद्ध लगाया एनएसए

City News Uttar Pradesh

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

भाजपा के ‘देवतुल्यों’ का छलका दर्द: सह प्रभारी को ‘आभास’ दिलाया ‘उड़ जा रें पंछी अब देश हुआ वीराना’ ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़