24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

समाज व्यथित : बांदा में बहू नें ससुर को दी मौत आखिर क्यों, पुलिस मौन ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यह कैसी अनहोनी जिस पर विश्वास करें तो समाज व्यथित हो उठता है। खबर ही कुछ ऐसी है।आरोप है की जमीन की रजिस्ट्री न करने को लेकर बहू ने अपने मायके वालों के साथ बृहस्पतिवार को ससुराल में धावा बोल वृद्ध ससुर की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोप है कि सात बीघा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के लिए बहू काफी समय से ससुर से विवाद कर रही थी।


हालांकि, बंटवारे के बाद से वह बच्चों के साथ अलग रह रही है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव की है। बृहस्पतिवार को शाम पिटाई से जख्मी रामदीन पटेल (78) की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में प्रधान आरक्षी और मृतक के पुत्र मनोज पटेल ने आरोप लगाया कि छोटे भाई की पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ घर में धावा बोल दिया।


पिता पर सात बीघा जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। बचाने में मृतक का भतीजा नंदकिशोर व उसकी पत्नी छेदनी भी चुटहिल हो गई। गंभीर घायल पिता ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। बताया कि छोटे भाई नवल ने वर्ष 2013 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


कुछ दिनों बाद बंटवारा कराकर भाई की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ अलग रहने लगी। पिता ने उसकी दोनों बेटियों के नाम जमीन की वसीयत कर दी थी, लेकिन आरोपी बहू रजिस्ट्री पर अड़ी थी। अक्सर झूठा फंसाने की धमकी देती थी। पारिवारिक न्यायालय में केस चल रहा है। 9 जून को तारीख भी थी। उधर, थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि झगड़ा हुआ था, लेकिन मौत हार्टअटैक से प्रतीत हो रही है। जिस्म में कोई चोट के निशान नहीं मिले। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राइफल क्लब बना सियासी रणक्षेत्र: सत्ता और विपक्ष आमने-सामने, कागजों में उलझा आदेश

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों के 205 पद खाली, काम कर रहीं 50: कैसे हो समुचित इलाज

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार का महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर बड़ा एक्शन, छह माह में पांच को मृत्युदंड व 300 को उम्रकैद का तय किया लक्ष्य

महोबा में कारोबारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

City News Uttar Pradesh

Banda : कुलपति डा. यूएस गौतम ने कहा कि भारतीय मसालों की वैश्विक बाजार में बढ़ती जा रही डिमांड …

भाजपा नें आपात काल के “कसक-मसक” को याद कर इसे बताया कलंक

ब्रेकिंग न्यूज़