26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दम्पति के शव, हत्या क्यों, रहस्य गहराया ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर के अंदर जिन वृद्ध दंपती के शव जमीन पर पड़े मिले हैं। उनके स्वजन का आरोप है कि बक्से में रखे जेवर गायब मिलने से लूटपाट को लेकर हत्या किया जाना लग रहा है। एएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।


बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी वृद्ध लुखरू वर्मा व उनकी पत्नी समलिया उर्फ कलमतिया के शव गुरुवार को 12 वर्षीय छोटे नाती महाबीर को घर के अंदर जमीन में अलग-अलग जगह पड़े मिले थे। शव पुराने होने से दुर्गंध आ रही थी। वृद्ध के शरीर में फफोले पड़ने के साथ जलने के जैसा काला पड़ गया था। घर के बाहर के दरवाजे भी उसे खुले मिले थे। मुकामी पुलिस जहरीला पदार्थ खाने से मौत होना मान रही है। मृतक दंपती के चचेरे नाती रणजीत ने बताया कि उनके इकलौते पुत्र की काफी पहले बीमारी से जहां मौत हो चुकी है। वहीं बहू सावित्री व छोटा नाती गांव के किनारे के घर में रहते हैं। जबकि बड़े तीन नाती रमेश, राजेश व अमर प्रतापगढ़ में रहकर ईंट भट्ठों में काम करते हैं। घटना की जानकारी होने पर वह भी घर आए। स्वजन ने बताया कि घटना के बाद घर के अंदर रखे दोनों बक्से खुले मिले हैं।

आरोप लगाया कि वृद्धा के गले की चाबी बक्से के ताले में लगी थी। वृद्धा के बाएं कंधे में खरोंच जैसे निशान मिले हैं। वृद्धा का शरीर नहीं फूला है। बल्कि उनके पति को शव बुरी तरह फूला मिला है। वृद्धा अपने बक्से में चांदी की कमरबंद, नाती राजेश की शादी के लिए सोने की माला, कान के झुमके, पैर के चांदी के करघना आदि पुराना जेवर रखती थीं। जमीन न होने से मजदूरी से घर का खर्च चलता था लेकिन इसके बाद भी वह किसी खास वक्त के लिए कुछ नकदी भी जोड़कर रखती थीं। इससे लूटपाट के दौरान हत्या किया जाना लग रहा है। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने शुक्रवार दोपहर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। स्वजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। थाने प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। एएसपी ने बताया कि वृद्धा चांदी की चेन व चूड़ियां पहने हैं। इससे प्रथम दृष्टया लूट होना नहीं लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निजी स्कूलों की लूट, गैस व पेयजल समस्या पर कांग्रेस का ‘कड़ा प्रहार’

City News Uttar Pradesh

एमबीबीएस छात्र का फंदे से लटका मिला शव : पिता ने पत्नी व दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: लिफ्ट देने के बहाने बैठाया था वाहन में, डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा

City News Uttar Pradesh

एसटीएफ के छह जवानों व मुखबिर की हत्या के मामले की सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी

बबेरू ‘हाट सीट’ पर ‘विशंभर यादव’ की ‘आंधी’: भाजपा ‘सीट’ बचाने को लेगी ‘अपना दल’ का ‘सहारा’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने सबसे बातचीत करना किया बंद: बदलता रहता है करवटें

ब्रेकिंग न्यूज़