28.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
ओवरब्रिज की रेलिंग से फंदा लगाकर वृद्ध ने की खुदकुशी
उत्तर प्रदेश

ओवरब्रिज की रेलिंग से फंदा लगाकर वृद्ध ने की खुदकुशी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वृद्ध मजदूर ने ओवरब्रिज की रेलिंग पर साफी के फंदे से लटककर अपनें प्राण गंवा दिये। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा। परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

ओवरब्रिज की रेलिंग से फंदा लगाकर वृद्ध ने की खुदकुशी
The old man committed suicide by hanging himself from the railing of the overbridge

शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर रेलवे लाइन कालू कुआं निवासी स्वामीदीन साहू (80) का शव शुक्रवार की सुबह बजरंग इंटर कॉलेज के सामने स्थित ओवरब्रिज की रेलिंग से साफी से लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर बाबूलाल चौराहा और कालू कुआं चौराहा चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ओवरब्रिज की रेलिंग से फंदा लगाकर वृद्ध ने की खुदकुशी
The old man committed suicide by hanging himself from the railing of the overbridge

भतीजे महेश साहू ने बताया कि स्वामीदीन दुकानों में काम करके जीवन यापन करने थे। उनके एक पुत्र कमलेश है। उनकी पत्नी का निधन कुछ साल पहले हो चुका है। उन्होंने क्यों फंदा लगाकर जान दी। इसके विषय में वह कुछ नहीं बता सकते। उधर, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। वजह घरेलू कलह बताई गई है। जांच की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खतरनाक स्थिति में पहुंच रहा कोरोना, 51 केस मिले पाजिटिव, जनपद में कोरोना संख्या बढ़कर हुई 168

City News Uttar Pradesh

पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी की केंद्रीय मंत्री से मांग: पढ़ाई में हो एक देश-एक परीक्षा

City News Uttar Pradesh

फोन पर पति से हुआ विवाद : फिर नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

तपोभूमि में छिड़ा ‘जल-युद्ध’ : मंदाकिनी ने किया ‘प्रलय’ का ‘शंखनाद’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बच्चों से शौचालय में पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें संभावित बाढ़ तैयारी एवं बचाव की किया समीक्षा : दिये कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़