City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप: अक्षय करने के लिये हो रही कसरत
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप: अक्षय करने के लिये हो रही कसरत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप काफी भयानक स्तर पर है। अक्षय बनाने के लिये कसरत का पैमाना छलकाया जा रहा है। जी हाँ,आप को बताते हैं चिंतनीय स्थिति। मंडल में विशेष सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में मंडल में 10 लाख 76 हजार की स्क्रीनिंग हुई। इसमें लगभग 305 टीबी (क्षय )के नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा 164 नए टीबी मरीज बांदा जिले में मिले हैं।

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप: अक्षय करने के लिये हो रही कसरत
Outbreak of decay in Chitrakoot Mandal: Exercise is being done to make Akshay

उनके इलाज का पैमाना शुरू हो गया है। निक्षय पोषण योजना के तहत उनके खातों में राशि भी भेजी जाने लगी। स्वास्थ विभाग द्वारा विशेष सक्रिय अभियान 24 फरवरी से पांच मार्च तक चलाया गया था। शहरी व ग्रामीण स्तर पर टीमों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की। नए टीबी मरीज सामने आने पर उनकी सूची तैयार कर इलाज की व्यवस्था कराई गई। उन्हें डॉट्स केंद्रों से जोड़ा गया। ताकि मुफ्त दवाएं दी जा सकें।

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप: अक्षय करने के लिये हो रही कसरत
Outbreak of decay in Chitrakoot Mandal: Exercise is being done to make Akshay

बांदा में 3.62 लाख आबादी की स्क्रीनिंग में 164 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। इसी तरह हमीरपुर जिले में 2.36 लाख आबादी की स्क्रीनिंग में 57, महोबा में 2.84 लाख आबादी में 43 और चित्रकूट में 1.94 लाख लोगों की स्क्रीनिंग में 41 टीबी के मरीज सामने आए। विभाग की ओर से इलाज के दौरान सही पोषण के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत हर माह 500 रुपये मरीज के सीधे बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम-एसपी का ‘ऑपरेशन परफेक्ट’: सीएम की ‘दस्तक’ से पहले ‘अफसरों’ की कसी ‘लगाम’ !

City News Uttar Pradesh Desk

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh

महोबा: कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले: कर्पूरी को भारत सम्मान मोदी की महानता

City News Uttar Pradesh

बांदा का बेटा बाबू सिंह जौनपुर चुनाव में जनता का बना दुलारा ! बन गई जीत की स्थिति ?

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश सचिव का सपाइयों ने किया स्वागत, कहा- किसानों और छात्रों का सपा सरकार ने किया भला …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़