28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस का 'पेपर लीक' पर बड़ा प्रहार: छात्रों का 'भविष्य' बेच रही भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

कांग्रेस का ‘पेपर लीक’ पर बड़ा प्रहार: छात्रों का ‘भविष्य’ बेच रही भाजपा सरकार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया हैं। बैठक का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि यदि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र बाजार में बिकने लगें तो यह केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर हमला है।

कांग्रेस का 'पेपर लीक' पर बड़ा प्रहार: छात्रों का 'भविष्य' बेच रही भाजपा सरकारकांग्रेस जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि लाखों छात्र वर्षों तक दिन-रात मेहनत करते हैं, परिवार अपनी जमा-पूंजी कोचिंग, किताबों और परीक्षा शुल्क पर खर्च करता है, लेकिन जब कथित रूप से पेपर लीक की घटनाएं सामने आती हैं तो सबसे बड़ा नुकसान मेहनती युवाओं का होता है। आरोप लगाया कि वर्ष 2015 से अब तक कई प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आई हैं और सरकार ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में असफल रही है।

कांग्रेस का 'पेपर लीक' पर बड़ा प्रहार: छात्रों का 'भविष्य' बेच रही भाजपा सरकारजिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र छपने के बाद बिचौलियों के माध्यम से परीक्षा से पहले ही भारी रकम लेकर कुछ अभ्यर्थियों तक पहुंचाए जाते हैं। यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और युवाओं का विश्वास दोनों खतरे में पड़ जाएंगे। उन्होंने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by Admin Team, . Full responsibility for the content of this report rests with Admin Team. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की मची धूम : जन्मे कन्हाई, घर-घर बजी बधाई

City News Uttar Pradesh

नाव दुर्घटना : यमुना नदी में डाला गया महाजाल,एक शव और बरामद, मृतकों की संख्या हुई बारह

डीएम जे रीभा “शिक्षा और स्वास्थ्य” पर सख्त: “परखी जमीनी हकीकत”

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

City News Uttar Pradesh

योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर

City News Uttar Pradesh

साहित्य परिषद द्वारा भाषण प्रतियोगिता : विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़