24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
गणेश महोत्सव: आस्था, संस्कृति व साहित्य का संगम बनेगा अलीगंज, 11 दिन होगा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश

गणेश महोत्सव: आस्था, संस्कृति व साहित्य का संगम बनेगा अलीगंज, 11 दिन होगा कार्यक्रम

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। श्रीगणेश उत्सव की परंपरा जब ‘सौ साल’ पार कर चुकी हो और 103वें पड़ाव पर पहुँच रही हो, तब वह आयोजन सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि इतिहास और समाज की धड़कन बन जाता है।

गणेश महोत्सव: आस्था, संस्कृति व साहित्य का संगम बनेगा अलीगंज, 11 दिन होगा कार्यक्रम

जिले का नूतन बाल समाज अलीगंज एक बार फिर श्रीगणेश महोत्सव की भव्य शुरुआत करने जा रहा है। 27 अगस्त से 6 सितम्बर तक ग्यारह दिन चलने वाला यह उत्सव पूरे शहर को भक्ति, संस्कृति और साहित्य की रसधारा में सराबोर कर देगा। सोमवार को गणेश भवन परिसर में हुए कार्यक्रम ने महोत्सव का रंग और गाढ़ा कर दिया।

गणेश महोत्सव: आस्था, संस्कृति व साहित्य का संगम बनेगा अलीगंज, 11 दिन होगा कार्यक्रम

यहां जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने योग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक-बालिकाओं को वेश किट वितरित कीं। बच्चों ने मंच पर मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन कर तालियाँ बटोरीं। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी जीतू,अशोक अवस्थी, ज्योत्सना पुरवार, सुशील तिवारी, निखिल सक्सेना, रजत सेठ और स्वर्ण सिंह सोनू समेत कई प्रमुख हस्तियाँ मौजूद रहीं।

गणेश महोत्सव: आस्था, संस्कृति व साहित्य का संगम बनेगा अलीगंज, 11 दिन होगा कार्यक्रम

इसी कार्यक्रम के बाद नूतन बाल समाज की बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमे सुशील तिवारी सभापति, निखिल सक्सेना मंत्री, संजय गुप्ता कोषाध्यक्ष, सत्यनारायण श्रीवास सह-कोषाध्यक्ष, गौरव अग्रवाल ऑडीटर, उत्तम सक्सेना मीडिया प्रभारी, सत्यदेव त्रिपाठी प्रबंधक, मयंक सर्राफ व यश शिवहरे उप प्रबंधक नियुक्त किये गए।

गणेश महोत्सव: आस्था, संस्कृति व साहित्य का संगम बनेगा अलीगंज, 11 दिन होगा कार्यक्रम

संरक्षक मंडल में राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी जीतू, दिनेश कुमार दीक्षित, दत्तू पंत गुर्जर, अशोक अवस्थी, ज्योत्सना पुरवार, डॉ. शरद चतुर्वेदी और अवधेश नारायण द्विवेदी शामिल किए गए।

गणेश महोत्सव: आस्था, संस्कृति व साहित्य का संगम बनेगा अलीगंज, 11 दिन होगा कार्यक्रम

संरक्षक अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि 27 अगस्त को गणेश जी की मूर्ति स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। पूरे आयोजन का महाआकर्षण 6 सितम्बर को होने वाला राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें देश के नामचीन कवि शिरकत करेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महंगी यात्रा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चलने के लिए चुकाना होगा 3900 रुपये का टोल

Banda : डीएम ने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर सचिव को लगाई फटकार एंव वारिसानों को वितरित कीं खतौनी..

City News Uttar Pradesh

बांदा की होगी बल्ले -बल्ले: ग्रामीण मार्गों पर परिवहन निगम की चलेगी दो मंजिला बसें

City News Uttar Pradesh

बांदा-हमीरपुर मार्ग पर बनेगा “फोरलेन” हाईवे : 90 करोड़ की योजना मंजूरी

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा साहिबा हो जायें सतर्क : आयुष्मान योजना की प्रगति के लिये भयंकर कुचक्र !

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

ब्रेकिंग न्यूज़