
- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपनी “विधानसभा तिंदवारी में आयोजित “मतदाता पुनरीक्षण बैठक” में “बूथ स्तर” तक “मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने पर विस्तार से चर्चा” की। बैठक में उन्होंने “कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के काम को मिशन के रूप” में लेने का निर्देश दिया।
मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कोई भी “पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र नाम सूची में न रहे, यही हमारा लक्ष्य” होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह “बूथ स्तर पर जाकर घर-घर सत्यापन” करें।
नए मतदाताओं के नाम जुड़वाएं, मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के “नाम हटवाएं” और “नाम, पता व उम्र की त्रुटियों” को “तत्काल ठीक” करायें। रामकेश निषाद ने कहा कि “मजबूत लोकतंत्र की नींव शुद्ध मतदाता सूची” ही है। अगर “सूची सही होगी तो चुनाव भी निष्पक्ष” होगा और “जनता का लोकतंत्र पर भरोसा” बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि आइए, “हम सब मिलकर लोकतंत्र को और मजबूत” बनाएं। मंत्री रामकेश के “प्रयास को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह” दिखा। बैठक में “कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सक्रियता” से “काम करने का संकल्प” लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
