26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी नसीहत: अपर एसपी
उत्तर प्रदेश

शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी नसीहत: अपर एसपी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने रविवार को बदौसा थाने का अद्धवार्षिक निरीक्षण निरीक्षण करते हुए थाना अभिलेखों अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, आदि का अवलोकन किया। इस दौरान अपर एसपी ने थाना परिसर मे चल रहे लघु एवं वृहद निर्माण कार्याे की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी नसीहत: अपर एसपी
Strict action directed against vicious criminals, advised to behave well with the complainants: Additional SP

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के टाप 10 अपराधियों, अभ्यस्त अपराधियों, हिस्ट्रोशिटरो, और जिला बदर अपराधियों आदि पर कड़ी कार्यवाही के लिये निर्देश देते हुए प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग और चेकिंग निर्देश भी दिए। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक बदौसा को थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ सद् व्यवहार करने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा बदौसा में पैदल गश्त भी की गई।

शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी नसीहत: अपर एसपी
Strict action directed against vicious criminals, advised to behave well with the complainants: Additional SP

– अपर एसपी ने बदौसा थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा थाना बदौसा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखो, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया।

शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी नसीहत: अपर एसपी
Strict action directed against vicious criminals, advised to behave well with the complainants: Additional SP

लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी, टाप-10 अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ जिला बदर अपराधियों व गुण्डा माफियाओं पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये, मालखाना व शस्त्रों का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया गया तथा थाने में नियुक्त उप-निरीक्षक व आरक्षियों द्वारा असलहों को खुलवाकर पुनः जुड़वाया गया एवं थाना में चल रहे लघु एवं वृहद निर्माण कार्यों के गुणवत्ता को भी चेक किया गया ।

शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी नसीहत: अपर एसपी
Strict action directed against vicious criminals, advised to behave well with the complainants: Additional SP

निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को भी दुरुस्त करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया । महिला हेल्प डेस्क का जायजा लेते हुये महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले महिला सम्बन्धी अपराधों को शालीनता से निस्तारित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे। थाने पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुन उनका निराकरण किया गया । निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा बदौसा में पैदल गस्त की गई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : चार साल की मासूम के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए, सीएम योगी ने भेजी 10 लाख की मदद, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ …

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता द्वारा गौ-पूजा: गौ संरक्षण का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण मार्ग दुर्घटना : तीन की हुई मौत, एक कानपुर रेफर

City News Uttar Pradesh

अदालत नें कसा शिकंजा: गैंगस्टर एक्ट में ‘पिता-पुत्र’ को ‘पांच-पांच’ साल की सजा

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये ‘सोना’ बनी परियोजना !

City News Uttar Pradesh

बालू किंग “माफिया विपुल त्यागी गिरफ्तार” : 19 गुर्गों के खिलाफ भी गैंगेस्टर का धमाका

ब्रेकिंग न्यूज़