30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध रूप से ई-टिकट बनाने के आरोपित को संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, लंबी दूरी के टिकटों में करता था हेरा-फेरी
उत्तर प्रदेश

अवैध रूप से ई-टिकट बनाने के आरोपित को संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, लंबी दूरी के टिकटों में करता था हेरा-फेरी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी व बांदा की संयुक्त टीम ने मौदहा हमीरपुर में दबिश देकर अवैध रूप से ई टिकट बनाने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 29 टिकट व तीन हजार नकदी के साथ कंप्यूटर उपकरण बरामद हुआ है।आरोपित खुद की अलग-अलग दो आइडी से टिकट बनाकर ऊंचे दाम पर बेचता था। आरपीएफ थाने में उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। रेलवे की आइआरसीटीसी को कई दिनों से हमीरपुर जनपद के मौदहा कस्बे में अवैध रूप से ई-टिकट बनाने की जानकारी मिल रही थी। झांसी आरपीएफ के एएसआइ प्रकाश कुमार व बांदा एसआइ अतुल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

अवैध रूप से ई-टिकट बनाने के आरोपित को संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, लंबी दूरी के टिकटों में करता था हेरा-फेरी
Banda News: The joint team arrested the accused for making illegal e-tickets, used to manipulate long distance tickets

संयुक्त टीम ने हमीरपुर के रागौल स्टेशन के पास दमनहा ई-सर्विस उफरोस वाटर टैंक मौदहा में दबिश दी। आरपीएफ थाना प्रभारी विक्टर लाखरा ने बताया कि मौके से हुसैनगंज मौदहा निवासी 53 वर्षीय इरशाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। अवैध रूप से बनाए गए सभी टिकट व तीन हजार रुपये के साथ टिकटों से संबंधित डिटेल अपने कब्जे में ली है। सेंटर में रखे कंप्यूटर के सीपीयू, मानीटर, यूपीएस बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि उसके पास आइआरसीटीसी की आइडी होने के बाद भी वह अपनी निजी दो अलग-अलग आइडी से अवैध टिकट बना रहा था।


जिसमें एक आइडी से दो व दूसरी से 27 टिकट बने पाए गए हैं। वह इधर कई माह से चोरी-छिपे अवैध रूप से टिकट बनाकर बिक्री कर रहा था। आरोपित के विरुद्ध थाने में रेलवे अधिनियम के तहत अवैध टिकट बनाकर बिक्री करने के तहत मुकदमा दर्ज कर रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। आरपीएफ ने बताया कि आरोपित के पास जो टिकट बरामद हुए हैं। उसमें ज्यादातर टिकट दिल्ली व मुंबई के पाए गए हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह ज्यादातर लंबी दूरी वाले टिकट अपनी अलग आइडी से गलत ढंग से बना रहा था।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जाली नोटों का मामला: दोषी को चार वर्ष की जेल, सात हजार का जुर्माना

विधायक प्रकाश नें सहकारिता चुनाव की बनाई रणनीति : सदस्यता अभियान पर जोर

भीगी फसल देख बुझ गई जिंदगी: प्रकृति की मार से टूटा अन्नदाता !

बांदा में सपा का संकल्प: मान सिंह बोले सपा सरकार लायेगी रामराज्य

City News Uttar Pradesh Desk

मंडल जेल में डीएम एवं एसपी का छापा: मुख्तार की बैरक की ली तलाशी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें पीएम एवं सीएम को सराहा : भाजपा को मजबूती देने की अपील

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़